Navsari Lok Sabha Chunav Result 2024: नवसारी से BJP के सीआर पाटिल 4 लाख वोटों से आगे

Date:

Share post:

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट अभी आने शुरू हो रहे हैं. दोपहर बाद तक तस्वीर साफ हो पाएगी कि कौन जीत रहा है कौन हार रहा है. लेकिन मतगणना शुरू होने पहले ही एक सीट का रिजल्ट घोषित हो गया है. यहां से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है.
बीजेपी ने जहां सबसे पहले खाता खोला है वह सीट है गुजरात की सूरत. सूरत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार मुकेश कुमार दलाल ने जीत हासिल की है. मामला यह है कि मुकेश कुमार दलाल के सामने अन्य सभी उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए थे. सूरत सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे. कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भणी का नामांकन रद्द हो गया था. जिसके चलते मुकेश कुमार दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए.
सूरत लोकसभा सीट पर कुल 24 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इनमें से 12 नामांकन पत्र जांच के दौरान रद्द हो गए. बाकि 9 उम्मीदवारों में से 8 ने अपना नाम वापस ले लिया. बीजेपी प्रत्याशी मुकेश कुमार के सामने बीएसपी के प्यारे लाल भारती, ग्लोबल रिपब्लिक पार्टी से जयेशभाई और निर्दलीय प्रत्याशी भारतभाई प्रजापति, अजितसिंह भूपतसिंह, किशोरभाई ध्यानी, रमेशभाई परोषत्तमभाई तथा अब्दुल हामिद खान थे.
नाम वापस लेने और नामांकन रद्द होने के बाद मैदान में अकेले बीजेपी उम्मीदवार मुकेश कुमार दलाल ही बचे थे. उनके सामने चुनौती देने वाला कोई नहीं था, इसलिए वे निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए. जिलाधिकारी सौरभ पारधी ने मुकेश कुमार दलाल को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी सौंप दिया था.

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...