Kerala: राहुल के वायनाड का सीट छोड़ने के फैसले पर BJP नेता सुरेंद्रन का वार, कहा ; ‘कांग्रेस ने वायनाड की जनता का भरोसा तोड़ा’

Date:

Share post:

Wayanad seat : राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगीं। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले पर केरल के भारतीय जनता पार्टी राज्य प्रमुख के. सुरेंद्रन ने तंज कसा है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस केरल को राजनीति का एटीएम समझती है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में हुई एक बैठक के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड सीट को खाली कर देंगे। वायनाड से राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।
‘राहुल ने वायनाड के लोगों के भरोसे को धोखा दिया’
बता दें कि आम चुनाव में सुरेंद्रन को भाजपा ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि राहुल गांधी लापता सांसद हैं। अब राहुल ने वायनाड के लोगों के भरोसे के साथ धोखेबाजी की है।’ वायनाड में राहुल के खिलाफ लड़ने वाले सुरेंद्रन ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उनके अनुसार भाजपा ने राहुल को को लेकर ‘लगातार गायब रहने वाले सांसद’ वाली भविष्यवाणी की थी। सुरेंद्रन ने कहा कांग्रेस नेता ने वायनाड के लोगों के भरोसे को धोखा दिया है।
‘कांग्रेस के लिए केरल राजनीतिक एटीएम’
सुरेंद्रन ने आगे कहा कि भाजपा की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। लगातार गायब रहने वाले सांसद ने आखिरकार वायनाड सीट खाली करने का फैसला किया है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड की जनता के विश्वास से खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी तब ही केरल का रुख करते हैं जब वे राजनीति में किसी गंभीर संकट से जूझ रहे होते हैं। सुरेंद्रन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के लिए केरल एक राजनीतिक एटीएम के अलावा कुछ भी नहीं है।
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने भी साधा कांग्रेस पर निशाना
उधर, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने भी राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बेशर्मी की हद है कि कांग्रेस एक के बाद एक सदस्य को वायनाड के मतदाताओं पर थोप रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इसी तरह के विश्वासघात के कारण कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...