पालघर में पति की कुल्हाड़ी से हत्या, पत्नी गिरफ्तार

Date:

Share post:

पालघर: महाराष्ट्र में पालघर जिले के वाडा तालुका में घर में सो रहे अपने पति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना आठ मई की है। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय अजय रघुनाथ बोचल के रूप में की गई है।

वाडा पुलिस थाने के निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने कहा, ‘‘मृतक की पत्नी अनीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति पर आधी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीम गठित कीं।”

उन्होंने कहा कि चूंकि अपराध घर में हुआ था और परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे, इसलिए असली आरोपी का पता लगाना बहुत मुश्किल था। पुलिस ने यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या व्यक्ति का कोई प्रेम संबंध था।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...