केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन

Date:

Share post:

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) की मां माधवी राजे सिंधिया (Madhvi Raje Scindhia) का आज बुधवार सुबह दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया। सूत्रों की मानें तो उनका निधन सुबह 9:28 बजे हुआ है और वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। उनका बीते तीन महीने से अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।
जब प्रचार छोड़ दिल्ली पहुंचे सिंधिया
गौरतलब है कि बीते दिनों मां की तबियत ज्यादा खराब होने की खबर जैसे ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली वे तुरंत प्रचार छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दरअसल बीते लंबे समय से सिंधिया परिवार माधवी राजे की देखभाल में लगा हुआ था। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया लगातार अस्पताल में ही रहकर उनकी देखभाल कर रहीं थी।
माधवी राजे सिंधिया पिछले कई दिनों से वेटिंलेटर सपोर्ट पर थी। कई दिनों से उनकी हालत में कोई भी सुधार होते नहीं दिख रहा था, और आज सुबह 9:28 मिनिट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। ख़बरों की मानें तो माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार ग्वालियर में ही होगा।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...