थरूर के पूर्व PA दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, सोने की तस्करी का है आरोप

Date:

Share post:

नई दिल्ली। दिल्ली कस्टम डिपार्टमेंट ने बुधवार 29 मई को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक की पहचान कांग्रेस नेता शशि थरूर के पूर्व PA शिव कुमार प्रसाद के रूप में की गई है। अधिकारियों ने आरोपियों के पास से 35 लाख रुपए की कीमत का 500 ग्राम सोना भी जब्त किया। इस मामले को लेकर शशि थरूर ने X पर हैरानी जताई। उन्होंने लिखा- अपने पूर्व स्टाफ से जुड़ी घटना के बारे में सुनकर मैं हैरान हूं। वह (शिव कुमार प्रसाद) 72 साल के रिटायर्ड व्यक्ति हैं। उनका डायलिसिस होता है। हमने उन्हें सहानुभूति दिखाते हुए पार्ट टाइम पर नौकरी पर रखा था। मैं किसी भी गलत काम की निंदा नहीं करता हूं। मैं मामले की जांच में अधिकारियों का पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।
कस्टम अधिकारी बोले- पूछताछ में शिव प्रसाद संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए
सूत्रों के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर शिव प्रसाद को पकड़ा था। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 500 ग्राम से ज्यादा सोना मिला। पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए कि वे इतना सोना लेकर क्यों चल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री बोले- ये सोने की तस्करी करने वालों का अलायंस
केरल के तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस और CPM सोने की तस्करी करने वालों का अलायंस है। उन्होंने X पर पोस्ट किया कि पहले मुख्यमंत्री के सचिव का सोने की तस्करी में नाम आया था। अब कांग्रेस सांसद के PA को सोने की स्मगलिंग में पकड़ा गया है। CPM और कांग्रेस दोनों INDI अलायंस के पार्टनर्स असल में गोल्ड स्मगलिंग करने वालों का अलायंस है।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...