Close Menu
    What's Hot

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    June 17, 2026

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Natural Library in Navsari: खुले आसमान के नीचे और पेड़-पौधों के बीच बनी है यह प्राकृतिक लाइब्रेरी, 3500 से ज्यादा हैं किताबें
    Blog

    Natural Library in Navsari: खुले आसमान के नीचे और पेड़-पौधों के बीच बनी है यह प्राकृतिक लाइब्रेरी, 3500 से ज्यादा हैं किताबें

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नवसारी। गुजरात के नवसारी में एक नेचुरल लाइब्रेरी बड़ी चर्चा में है. यह लाइब्रेरी किसी आधुनिक सुविधा से सज्ज नहीं है बल्कि कुदरती वातावरण में बनाई गई है. आम और चीकू के पेड़ों के बीच बनी इस लाइब्रेरी का नाम मोहन वांचन कुटीर है. शहर से दूर देवधा गांव के पास यहां के कुदरती वातावरण में बेहद शांति का अनुभव होता है. बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक, सभी लोगो के लिए 3500 से ज्यादा किताबें इस लाइब्रेरी में रखी गई हैं.

    दादा के नाम पर शुरू की लाइब्रेरी
    नवसारी के एक छोटे से देवधा गांव में रहने वाले जय वशी ने अपने दादा मोहन भाई के नाम से “मोहन वांचन कुटीर” नामक लाइब्रेरी बनाई है. यहां ना कोई एसी है और ना ही कोई लाइट. कुदरती वातावरण के बीच कुछ कुटिया बनाई गई हैं. पेड़-पौधों के बीच बैठने की जगहें बनाई गई हैं. लोग यहां प्रकृति के बीच किताबों का मजा लेते हैं. मॉनसून को छोड़ कर साल के 9 महीने यह लाइब्रेरी खुली रहती है.
    यहां 3500 से ज्यादा किताबें हैं. यहां लोग आते हैं और अपने पसंदीदा विषय और लेखक की किताबें चुनते हैं और फिर किसी एक जगह बैठकर किताब पढ़ने में लग जाते है. ठंडी पवन, पछियों की चहचाहट और पेड़-पौधों की खुशबू के बीच किताब पढ़ने का मजा ही कुछ और होता है. इतना ही नही अगर आपको पानी, चाय और छाछ के साथ कुछ नाश्ता करना हो तो उसकी भी यहां मुफ्त सुविधा है. जय ने बताया कि उनके दादाजी कोरोनाकाल में चल बसे. उनको किताबें पढ़ने का शौक था और उनकी इच्छा थी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पढ़ने में दिलचस्पी बढ़े. इसलिए जय ने अपने दादाजी का सपना पूरा किया.

    तीन साल से चल रही है लाइब्रेरी
    जय ने बताया कि उनके दादाजी को यह जगह बहुत प्यारी थी और वे यहां समय बिताते थे. इसलिए उन्होंने इस तरह की नेचुरल लाइब्रेरी बनाने का फैसला किया. उन्होंने इस जगह का नाम मोहन कुटीर रख दिया और यहां लोगों के लिए हजारों की संख्या में किताबें रख दीं. यह लाइब्रेरी पिछले तीन साल से चल रही है और इसे सिर्फ मॉनसून के समय बंद रखा जाता है. बाकी साल के 9 महीने शहर की भीड़भाड़ वाली जिन्दगी से दूर कुदरती वातावरण के बीच लोग यहां आकर किताबों की दुनिया में खो जाते हैं. आज के आधुनिक कैफे कल्चर के समय में इस तरह की लाइब्रेरी को लोग पसंद कर रहे हैं तो इसका मतलब है की आज भी लोगों को बाहरी दिखावे से ज्यादा कुदरती वातावरण में रहना पसंद है.

    Natural Library in Navsari
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleScam in navsari : आपूर्ति अधिकारी का दावा नवसारी में अनाज की मात्रा में 10 किलो की कमी
    Next Article RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया:1991 की शुरुआत के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने में वापस आया गोल्ड
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का होता है. लेकिन…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026
    Top Trending

    बॉलीवुड छोड़ डेंटिस्ट बना ‘तारे जमीन पर’ मूवी का एक्टर, विदेश में बसाई नई दुनिया, पायलट बनने की है तैयारी!

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    इंडस्ट्री में एंट्री करने और नाम बनाने का सपना कई लोगों का…

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.