Breaking news TMKOC : 25 दिन बाद मिला सोढ़ी, जानिए क्यों छोड़ा था घर?

Date:

Share post:

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह को लेकर दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। 25 दिनों बाद एक्टर गुरुचरण सिंह आखिरकार मिल गए हैं। सब टीवी शो में सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर 25 दिनों से लापता थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन अब कई दिनों तक गायब रहने के बाद गुरुचरण खुद घर वापस लौटे आए हैं। दिल्ली पुलिस ने वापस लौटने पर सोढ़ी से पूछताछ की और उनके गायब रहने की वजह भी बताई है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुचरण सिंह से पूछताछ की
गुरुचरण सिंह के आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस ने उनका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया है। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। दुनियादारी से मन भर गया था इसलिए वह बिना किसी को कुछ बताए घर से दूर चले गए। इन 25 दिनों के दौरान वह कुछ समय के लिए अमृतसर और बाद में लुधियाना में रहे। सोढ़ी कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके थे, लेकिन जब उन्हें ये एहसास हुआ कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।

क्या है गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी का मामला?
गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं। एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह कहां गायब हो गए यह किसी ने नहीं देखा। इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसके बाद कई नए सुराग मिले थे। लेकिन इस के बाद भी एक्टर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था।

गुरुचरण सिंह ने अपने खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे
ऐसी भी खबर थी कि एक्टर शादी करने वाले थे और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने खाते से कुछ लेनदेन करने के लिए पैसे भी निकाले थे। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज भी सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...