तकनीक का करिश्मा: मौत के 3400 साल बाद सामने आया मिस्र के राजा अमेनहोटेप III का चेहरा, वैज्ञानिकों ऐसे किया कमाल

Date:

Share post:

Face of Amenhotep III Revealed: मिस्र एक ऐसा देश है, जहां की कहानियां और ममी के किस्से रहस्यों और रोमांच से भरे हैं। ये इतने पॉपुलर हुए कि पश्चिमी देशों में इन पर कई फिल्में बनीं। मिस्र के इतिहास में एक दिलचस्प किस्सा राजा अमेनहोटेप III का भी नाम दर्ज है। मिस्र के लोग उन्हें जीवित देवता मानते हैं। लेकिन ताजा तस्वीरों से पता चलता है कि वह बहुत मोटा, अधिक वजन वाला और गंजा राजा था। 

14वीं शताब्दी में मिस्र पर किया शासन
यह नई तस्वीरें वैज्ञानिकों ने बनाई है। 3,400 साल में यह पहली बार है कि अमेनहोटेप III का चेहरा बनाया गया है। अमेनहोटेप III ने 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व में मिस्र पर शासन किया था और उसे जीवित देवता के रूप में पूजा जाता था। उन्होंने अभूतपूर्व समृद्धि और अंतर्राष्ट्रीय शक्ति के दौर में देश का नेतृत्व किया। पुरातत्वविदों द्वारा अमेनहोटेप III को सबसे महान फिरौन में से एक माना जाता है। उन्हें अब तक का सबसे अमीर शख्स कहा जाता है। 

एक इंटरनेशनल टीम ने अमेनहोटेप III की ममी की खोपड़ी के डेटा का उपयोग करते हुए उनका सटीक चेहरा बनाया है। इसका मकसद यह है कि लोगों को पता चल सके कि वह वास्तव में कैसा दिखता था। वैज्ञानिकों की टीम ने उसकी नाक, कान, आंख और होठों के आकार का अध्यन किया और चेहरा बनाया है। 

ब्राजील के इस शख्स ने बनाया चेहरा
अमेनहोटेप III का पहला चेहरा ब्राजील के ग्राफिक्स डिजाइनर सिसरो मोरेस ने बनाया है। वे कहते हैं कि यह उन सभी लोगों के लिए हमारा उपहार है, जो इतिहास को पसंद करते हैं। मोरेस ने कहा कि हम फाइनल रिजल्ट देखकर चौंक गए थे। 

अमेनहोटेप का नाम सूर्य और वायु देवता अमुन के नाम पर रखा गया था। उनका दावा था कि वह उनके असली पिता थे। उन्होंने मिस्र और नूबिया में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य के ठेके लिए। 

एक मोटा, बीमार और सुस्त राजा
ऑस्ट्रेलिया में फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद् डॉ. माइकल हैबिच ने कहा कि कहा जाता है कि अमेनहोटेप III की ममी पूरी तरह से सोने की पत्ती से ढकी हुई थी, जिससे वह किसी भगवान की मूर्ति की तरह दिखती थी। विशेषज्ञ ने कहा कि अमेनहोटेप III एक मोटा, बीमार और सुस्त व्यक्ति था, जो लगभग गंजा था और दांत की समस्याओं से पीड़ित था। उनके शरीर की ऊंचाई लगभग 156 सेमी (लगभग 5 फीट 1 इंच) है, जो उन्हें सबसे छोटे राजाओं में से एक बनाती है।

40 या 50 साल में हुई मौत
डॉ. हैबिच ने कहा कि अमेनहोटेप शायद अब तक के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक रहे होंगे। कम से कम अपने युग में। 1352 ईसा पूर्व में 40 या 50 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हुई थी।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...