Bihar News:बिहार में सरेआम चली गोलियां, JDU युवा लीडर सौरभ कुमार की हत्या कर भागे अज्ञात हमलावर

Date:

Share post:

पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) बुधवार को गोलियों की गूंज से दहल उठी। यहां जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United, JDU) के युवा लीडर सौरभ कुमार (Youth leader Saurabh Kumar) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में सौरभ के साथी भी बुरी तरह घायल हुए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को शक है की ये हत्या का कारण राजनीतिक दुश्मनी हो सकती है।
जानकारी मुताबिक वारदात को देर रात पुनपुन के बढ़ईया कोल इलाके में अंजाम दिया गया। जहां शादी समारोह से आने के दौरान बाइक पर सवार चार अज्ञात हमलावरों ने सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस समय सौरभ अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। घटना में सौरभ के दोस्त भी घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
JDU के युवा लीडर सौरभ कुमार की हत्या की खबर मिलते ही लोगों में आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मार्ग को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले में जेडीयू नेता सौरभ कुमार के सिर और गर्दन में गोली लगी है। गोली लगने के बाद सौरभ ने दम तोड़ दिया था।

Related articles

🎬 कॉमेडी का धमाका: RLG प्रोडक्शन के मंच पर Rajesh Bhatt साहब की अदाकारी और B. Ashish की लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी✍️ प्रस्तुति:Jan...

🌟 प्रस्तावना मुंबई…जहाँ सपने कैमरे की लाइट में सांस लेते हैं,जहाँ हर कलाकार अपने हुनर से कहानी रचता है,और...

जितना सीधे रहोगे… उतना ठोके जाओगे – यही दुनिया की हकीकत ...

प्रस्तावना दुनिया एक अजीब सा कारखाना है…यहाँ हर इंसान किसी न किसी रूप में एक कील है।कोई टेढ़ा, कोई...

“धर्म नहीं, नीयत पर सवाल है” एक सामाजिक संदेश , बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राजेश भट्ट...

समुद्र की लहरों की तरह यह समाज भी कभी शांत रहता है, तो कभी उफान पर आ जाता...