खाद्य पदार्थों के लिए नमूनों में से 9 के परिणाम खराब

Date:

Share post:


अहमदाबाद. शहर के विविध भागों में पिछले दिनों खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों में से 9 के परिणाम खराब (सब स्टैंडर्ड) आए हैं। साथ ही एक सप्ताह में और 68 खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं जिनके परिणाम आने शेष हैं।अहमदाबाद महानगरपालिका के अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भाविन जोशी ने बताया कि शहर के अलग-अलग भागों में खाद्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों मिलावट की आशंका पर खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर जांच को भेजे थे। इनमें से दुग्ध उत्पाद बटर, पनीर, मलाई पनीर चीज, बटर मसाला समेत नौ खाद्य वस्तुओं के नमूनों के परिणाम सब स्टैंडर्ड आए हैं। इन सभी नमूनों के परिणाम मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लेकर अप्रेल माह के पहले सप्ताह तक लिए गए।
68 और नमूने लिए गए
खाद्य विभाग के अनुसार गत 14 अप्रेल से गुरुवार तक विविध इलाकों से मिलावट की आशंका पर खाद्य वस्तुओं के 68 और नमूने लिए गए। इनमें दुग्ध उत्पादों के छह, आइस्क्रीम व लस्सी के 12, बेकरी प्रोडक्ट्स के चार, नमकीन के छह, खाद्य तेल के दो, आम व गन्ना के रस के आठ, बर्फ के गोला के छह, खाद्य मसालों के दस तथा अन्य 16 नमूने शामिल हैं। इस अवधि में कुल 319 इकाइयों में जांच की गई और 140 को नोटिस जारी किए गए। अनियमितता मिलने पर 46000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। लिए गए नमूनों का परिणाम आगामी दिनों में आएगा।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...