मंगलुरु: केरल (Kerala) के कुछ जिलों में एवियन फ्लू का मामला सामने आने के मद्देनजर मंगलुरु (Mangaluru) समेत कर्नाटक (Karnataka) के सीमावर्ती इलाकों को ‘हाई अलर्ट’ (High Alert) पर रखा गया है। कर्नाटक पशुपालन विभाग (Karnataka Animal Husbandry Department) के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी कदम उठाने से पहले केरल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा, “ केरल के हमारे समकक्षों ने हमें आश्वासन दिया है कि अलप्पुझा जिले में एवियन फ्लू पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर पॉल्ट्री व पॉल्ट्री उत्पादों की लोडिंग, बुकिंग और ढुलाई पर अभी विचार किया जा रहा है।”
न केवल रेलवे, बल्कि केरल से मंगलुरु तक चिकन ले जाने के लिए सड़क परिवहन पर भी निगरानी रखी जा रही है। केरल से काफी मात्रा में चिकन मंगलुरु आता है, ऐसे में एवियन फ्लू को देखते हुए मंगलुरु ने केरल स्थित आपूर्तिकर्ताओं से चिकन की खरीद रोक दी है। विपणन पदाधिकारी सुधाकर शेट्टी ने कहा, “केरल के पशुपालन विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में एवियन फ्लू की रोकथाम की सलाह दी है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।”
इसके बावजूद, बाजार में अभी तक आपूर्ति में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है, क्योंकि अगले कुछ दिन की मांग पूरी करने के लिए स्थानीय स्तर पर पर्याप्त स्टॉक है। तटीय क्षेत्रों में त्योहारों के कारण चिकन की मांग कुछ दिन के लिए गिर सकती है, जहां कई उपभोक्ता मांस से बने भोजन का सेवन करने से परहेज करते हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
