Close Menu
    What's Hot

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Gujarat Lok Sabha Election 2024: सूरत में निर्विरोध जीत के बाद बड़ा ‘खेला’, क्या कांग्रेस उम्मीदवार रहे नीलेश कुंभानी BJP में होंगे शामिल?
    Blog

    Gujarat Lok Sabha Election 2024: सूरत में निर्विरोध जीत के बाद बड़ा ‘खेला’, क्या कांग्रेस उम्मीदवार रहे नीलेश कुंभानी BJP में होंगे शामिल?

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Big 'game' after unopposed victory in Surat
    Big 'game' after unopposed victory in Surat
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Gujarat Lok Sabha Elections 2024: गुजरात कांग्रेस ने मंगलवार (23 अप्रैल) को दावा किया कि सूरत लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार नीलेश कुंभानी संपर्क में नहीं हैं. नामांकन पत्र में विसंगतियों की वजह से नीलेश कंभानी की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई थी. अब अटकले लगाई जा रही हैं कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं.
    कांग्रेस की सूरत इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सावलिया के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुना गाम इलाके में कुंभानी के बंद घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, उन्हें गद्दार कहा और उन पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया. बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत अन्य सभी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के मुकेश दलाल को सोमवार को सूरत से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
    कांग्रेस नेता ने लगाया ये आरोप
    कांग्रेस नेता असलम साइकिलवाला ने कहा कि कुंभानी 21 अप्रैल की दोपहर तक मेरे संपर्क में थे. उसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया और अब संपर्क में नहीं हैं. आज जब हमारे नेता उनके घर गए तो पता चला कि वह ताला लगाकर अपने पूरे परिवार के साथ किसी अज्ञात स्थान पर चले गये हैं. नामांकन खारिज होने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात नहीं की.
    साइकिलवाला ने आगे कहा कि ‘इससे साबित होता है कि वह बीजेपी की मदद करने के लिए अपने ही नामांकन को खारिज किए जाने की योजना में शामिल थे. अगर वह पीड़ित होते तो उन्होंने मीडिया से बात की होती. इसके बजाय वह रविवार को कलेक्टर कार्यालय के पीछे से भाग गए. वह किसी भी कांग्रेस नेता के संपर्क में नहीं हैं. ऐसी अटकलें हैं कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे.’
    क्यों खारिज हुआ नामांकन?
    बता दें कुंभानी ने सूरत नगर निगम में कांग्रेस पार्षद के रूप में काम किया है. उन्होंने सूरत की कामरेज सीट से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन असफल रहे. रविवार को उनका नामांकन फॉर्म खारिज कर दिया गया, क्योंकि उनके तीन प्रस्तावकों ने जिला रिटर्निंग अधिकारी को हलफनामा देकर दावा किया था कि फॉर्म पर साइन उनके नहीं थे.
    वहीं कांग्रेस के स्थानापन्न उम्मीदवार सुरेश पडसाला के फॉर्म को भी इसी आधार पर खारिज कर दिया गया था. अपने आदेश में रिटर्निंग अधिकारी सौरभ पारधी ने कहा कि कुंभानी और पडसाला के फॉर्म को प्रस्तावकों के साइन नहीं होने पर खारिज कर दिया गया..

    Congress candidate Gujarat Lok Sabha Elections 2024 GUJRAT Nilesh Kumbhani join BJP Surat
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSharad Pawar Statement: शरद पवार ने रैली में सुनाया पीएम मोदी का पुराना भाषण
    Next Article Kerala Bird Flu:केरल में बर्ड फ्लू के प्रकोप, दक्षिण कर्नाटक में हाई अलर्ट, ‘इन’ बातों का खास ख्याल रखने सलाह
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.…

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    April 22, 2026

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    April 22, 2026
    Top Trending

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    शेयर बाजार में आज 22 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ कारोबार…

    हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला.. ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के नाम पर प्रेमिका का खूनी खेल

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बेंगलुरु में एक युवती ने ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के बहाने अपने प्रेमी…

    आ रही है भूत बंगला 2! अक्षय की फिल्म को मिली तगड़ी सक्सेस, सीक्वल की तैयारी में एकता कपूर

    By जनकल्याण टाइमApril 22, 2026

    बॉलीवुड में आजकल हर फिल्म की सक्सेस पीछे-पीछे सीक्वल लेकर आती है.…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.