Close Menu
    What's Hot

    🔥 JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI EXCLUSIVE 🔥🎬 सिल्वर स्क्रीन से सीधे सत्ता तक — “थलापति” विजय ने रचा इतिहास! 👑एक ऐसा सुपरस्टार जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सीधे तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया — और इस बार स्क्रिप्ट लिखी 6 करोड़ जनता ने। 🌟

    May 7, 2026

    🙏🌺 ॥ ॐ साईंराम ॥ 🌺🙏✨ “श्रद्धा और सबूरी का अमृत संदेश”🌼 विशेष प्रस्तुति 🌼🎬 बॉलीवुड राइटर डायरेक्टर Rajesh Bhatt मुंबई की ओर से जन-जन तक पहुँचता एक दिव्य संदेश📸 प्रेस फोटोग्राफर Dhananjay Rajesh Gavade की प्रस्तुति

    May 7, 2026

    तमिलनाडु में विजय की सपोर्ट पॉलिटिक्स, एक चाल से कांग्रेस का सपना तोड़ा!

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Vasai Ro Ro boat service:खुले में घूम रहा है तेंदुआ, शाम 6 बजे के बाद वसई रो रो नाव सेवा बंद करने की अपील
    Blog

    Vasai Ro Ro boat service:खुले में घूम रहा है तेंदुआ, शाम 6 बजे के बाद वसई रो रो नाव सेवा बंद करने की अपील

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Leopard is roaming in the open
    Leopard is roaming in the open
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    वसई: तेंदुए (leopard) की दहशत की वजह से शाम 6 बजे के बाद रोरो नाव सेवा (Ro Ro boat service) बंद करने की अपील की गई है। पिछले 15 दिनों से वसई (Vasai) के किला क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से इलाके के नागरिकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेंदुए की समस्या का समाधान ढूंढने के लिए शनिवार को प्रांतीय अधिकारियों की बैठक में स्थानीय लोगों ने गुस्सा जताया है। इस दौरान, पुरातत्व विभाग और वन विभाग ने महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड से तेंदुए के कारण शाम 6 बजे के बाद रोरो नाव सेवा बंद करने का अनुरोध किया है।

    29 मार्च को वसई के ऐतिहासिक किले में एक तेंदुआ पाया गया था। इसके बाद से नागरिकों में डर का माहौल है, लेकिन अभी तक तेंदुए का पता नहीं चल सका है। इस समस्या के समाधान के लिए शनिवार को वसई उपविभागीय कार्यालय में प्रांत अधिकारी शेखर घाडगे ने एक बैठक आयोजित किया। जिसमें तहसीलदार डॉ. अविनाश कोष्टी, वन विभाग के मांडवी वन परिक्षेत्र अधिकारी श्वेता आडे, पुरातत्व विभाग के कैलास शिंदे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंजीत आंधले, रोरो सेवा कर्मचारी, कोलियुवा शक्ति एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित किलाबंदर-पचुबंदर के ग्रामीण उपस्थित थे, लेकिन इस बैठक में देखा गया कि तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिलने पर नागरिक आक्रामक हो गये।
    किले में तेंदुए की वजह से इस इलाके का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कोली युवा शक्ति संगठन के मिल्टन सउदिया ने आरोप लगाया है कि ऐसी स्थिति के बावजूद वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। अब तेंदुए को लेकर कई तरह की आशंकाएं पैदा होने लगी हैं कि यह तेंदुआ कोई पालतू तो नहीं है? वन विभाग ने क्या सचमुच तेंदुए का पता लगाने के लिए पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हैं? तेंदुए के कारण इस क्षेत्र में नागरिकों की आवाजाही को स्थायी रूप से रोकने की कोई चाल नहीं है? जैसे कई गंभीर सवाल बैठक के दौरान संजय कोली द्वारा प्रस्तुत किए गए।
    वसई कांग्रेस के वसई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप वर्तक ने आरोप लगाते हुए कहा कि 16 दिन बाद भी वन विभाग तेंदुए को नहीं पकड़ सका. जो वन विभाग की असफलता को दर्शाता है। वर्तक ने यह भी कहा कि क्या वन विभाग लोगों के जान जाने का इंतजार कर रहा है। वसई किले में तेंदुआ जैसा खूंखार जानवर घूम रहा है और वन अधिकारी वसई से दूर नजर आ रहे हैं। क्या उन्हें नागरिकों के जान की कोई परवाह नहीं है। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को कोई ठोस जवाब नहीं दिया जाता है। नाही इस क्षेत्र के नागरिकों पर भरोसा किया जाता है। नागरिकों द्वारा सवाल किया जा रहा है कि रो रो सेवा, ताड़ी उतारने वालों और अन्य को क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति है, लेकिन स्थानीय निवासियों को जाने पर प्रतिबंध है. आखिर यहां के नागरिक कैसे रहें।
    वसई उपमंडल अधिकारी शेखर घाडगे ने सुझाव दिया है कि तेंदुए के व्यवहार से कई समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं। वन विभाग को उसे पकड़ने के लिए अपने प्रयास को बढ़ाना चाहिए। घाडगे ने यह भी कहा कि हमें अपने स्तर से जो भी मदद की जरूरत होगी हम वो देने को तैयार हैं। मांडवी वनपरीक्षेत्र अधिकारी श्वेता आडे ने कहा कि यह तेंदुआ तुंगारेश्वर जंगल से इस इलाके में आया है। उसे पकड़ने के लिए आवश्यक स्थानों पर ट्रैप कैमरे, पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन तेंदुए की सैर के दौरान लगातार मानव यातायात, रो रो सर्विसेज के चलते उसे पकड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग और पुरातत्व विभाग ने महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड को पत्र लिखा है कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण शाम 6 बजे के बाद रो रो सेवा बंद कर दी जानी चाहिए।

    leopard Maharashtra Mumbai stop Vasai Ro Ro boat Vasai Vasai Ro Ro boat service
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBournvita Drink:सावधान ! आपके बच्चे के लिए हेल्दी ड्रिंक नहीं है बॉर्नवीटा, सरकार ने हटाने के निर्देश किए जारी
    Next Article Salman khan Firing: मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बाइक बरामद, गैंगस्टर का ‘भाई’ बोला- ये तो सिर्फ ट्रेलर था
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – बैसाखी 2026 विशेष संदेश ✨📰🗣️ प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🎬 संदेश: बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई)

    April 14, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    🔥 JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI EXCLUSIVE 🔥🎬 सिल्वर स्क्रीन से सीधे सत्ता तक — “थलापति” विजय ने रचा इतिहास! 👑एक ऐसा सुपरस्टार जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सीधे तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया — और इस बार स्क्रिप्ट लिखी 6 करोड़ जनता ने। 🌟

    By जनकल्याण टाइमMay 7, 2026

    Joseph Vijay Chandrasekhar यानी “थलापति” विजय ने वो कर दिखाया जिसे लोग सिर्फ फिल्मों में…

    🙏🌺 ॥ ॐ साईंराम ॥ 🌺🙏✨ “श्रद्धा और सबूरी का अमृत संदेश”🌼 विशेष प्रस्तुति 🌼🎬 बॉलीवुड राइटर डायरेक्टर Rajesh Bhatt मुंबई की ओर से जन-जन तक पहुँचता एक दिव्य संदेश📸 प्रेस फोटोग्राफर Dhananjay Rajesh Gavade की प्रस्तुति

    May 7, 2026

    तमिलनाडु में विजय की सपोर्ट पॉलिटिक्स, एक चाल से कांग्रेस का सपना तोड़ा!

    May 6, 2026
    Top Trending

    🔥 JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI EXCLUSIVE 🔥🎬 सिल्वर स्क्रीन से सीधे सत्ता तक — “थलापति” विजय ने रचा इतिहास! 👑एक ऐसा सुपरस्टार जिसने फिल्मों की दुनिया छोड़कर सीधे तमिलनाडु की राजनीति में इतिहास रच दिया — और इस बार स्क्रिप्ट लिखी 6 करोड़ जनता ने। 🌟

    By जनकल्याण टाइमMay 7, 2026

    Joseph Vijay Chandrasekhar यानी “थलापति” विजय ने वो कर दिखाया जिसे लोग…

    🙏🌺 ॥ ॐ साईंराम ॥ 🌺🙏✨ “श्रद्धा और सबूरी का अमृत संदेश”🌼 विशेष प्रस्तुति 🌼🎬 बॉलीवुड राइटर डायरेक्टर Rajesh Bhatt मुंबई की ओर से जन-जन तक पहुँचता एक दिव्य संदेश📸 प्रेस फोटोग्राफर Dhananjay Rajesh Gavade की प्रस्तुति

    By जनकल्याण टाइमMay 7, 2026

    🌺 साईं बाबा की प्रेरणादायक कहानी 🌺एक छोटे से गांव में एक…

    तमिलनाडु में विजय की सपोर्ट पॉलिटिक्स, एक चाल से कांग्रेस का सपना तोड़ा!

    By जनकल्याण टाइमMay 6, 2026

    तमिलनाडु में बहुमत के लिए दस सीटों की भरपाई में जुटी विजय…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.