Bihar Accident: भागलपुर में भयंकर सड़क एक्सीडेंट, 6 बारातियों की मौत, मृतक में 2 बच्चे भी शामिल

Date:

Share post:

पटना: बिहार (Bihar) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के भागलपुर घोघा में स्कॉर्पियो पर स्टोन चिप्स से लदा हुआ हाइड्रा पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक में दो बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इधर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के आगे और पीछे एक अन्य दो स्कॉर्पियो ट्रक से बच निकलने में सफल रही। अन्यथा हताहतों की संख्या अधिक हो सकती थी। बताया गया कि वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, कहलगांव मुख्य मार्ग NH-80 पर घोघा के आमापुर के पास बीते सोमवार की रात भयंकर सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात गाड़ी पर गिट्टी लदा हाईवा पलट गया, जिसमें दबकर स्कॉर्पियो में सवार 6 बाराती की मौके पर मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उक्त घटना रात करीब 11। 30 बजे की है। सभी घायलों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद घोघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने NH-80 निर्माण एजेंसी की JCB और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया है। इधर मलबे से निकाले गए 3 लोगों को चोटें आईं, जबकि अन्य 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। घायलों की ओर से स्थानीय लोगों को दी गई जानकारी के अनुसार, बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवाड़ा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी।

Related articles

अभिनेता अली खान जी (जो फ़िल्म खुदा गवाह से प्रसिद्ध हुए) द्वारा राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने के संदर्भ में उनकी...

B Ashish ( jan Kalyan time News mumbai) Bollywood press photographer “नमस्कार प्रिय राहुल गांधी जी, आपके जन्मदिन की शुभ‑अभिनंदन! 🎂ईश्वर...

इंडिगो की फ्लाइट (6E‑6313, दिल्ली → रायपुर) में हुई तकनीकी खामी के बारे में विस्तृत हिंदी में जानकारी दी जा रही है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ घटना का पूरा विवरण तारीख व समय: यह घटना 18...

एयर इंडिया के अहमदाबाद हादसे और ब्लैक बॉक्स (Black Box) से अब तक प्राप्त जानकारी का विस्तृत विवरण हिंदी में प्रस्तुत है:

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) ✈️ विमान और दुर्घटना का संक्षिप्त परिचय फ्लाइट: एयर इंडिया AI 171...