पुणे के सरकारी अस्पताल में घोर लापरवाही, ICU में मरीज को चूहे के काटने से हुई मौत

Date:

Share post:

पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों में रहने वाला पुणे का ससून अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सरकारी अस्पताल ससून के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती एक युवक की कथित तौर पर चूहे के काटने से मौत हो गई।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि चूहे के काटने से मरीज सागर रेनूसे (उम्र 30) की मौत हुई है। इस घटना से ससून अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि सागर की मौत चूहे के काटने से हुई है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से भी इनकार कर दिया है। परिजनों ने ससून अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि अस्पताल ने इस दावे को खारिज कर दिया है। सागर की मौत के बाद परिजन गुस्से में है। लेकिन डॉक्टर ने इस आरोप से इनकार किया है और कहा है कि युवक की मौत चूहे के काटने से नहीं हुई है। हालांकि डॉक्टर ने माना कि मरीज के शरीर को चूहे ने काटा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सागर रेनूसे को कुछ दिन पहले ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा था। लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
सागर का 15 मार्च को बाइक चलाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए ससून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सर्जरी के बावजूद सागर की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और दिन-ब-दिन उसकी हालत बिगड़ती गई। इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

Related articles

कांग्रेस की कल की हार पर, इसलिए अभी से रार – आनंद परांजपे”

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस...

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगा एक नया टाइगर रिजर्व : मोहन यादव

प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण, चीतों की संख्या बढ़ी भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया कैंडिडेट खरीदने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में वोटिंग के बाद अब इंतजार है नतीजों का, जो कि 8 फरवरी को आएंगे....

‘देवा’ का नया गाना ‘बस तेरा प्यार है’ जारी, विशाल मिश्रा ने लगाए सुर

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'देवा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया...