Mumbai Airport:नूडल्स के पैकेट में करोड़ों के डायमंड, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का माल

Date:

Share post:

मुंबई: अपराधी तस्करी के लिए कई तरह से जुगाड़ लगाते हैं, कई बार तो ऐसी तरकीब लगाते हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है, लेकिन कहते हैं ना अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो उस तक कानून का हाथ पहुंच ही जाता है। कुछ ऐसा मामला मुंबई एयर पोर्ट पर देखने को मिला है। जहां एक शख्स नूडल्स के अंदर करोड़ो का हीरा और कुछ लोग अपने शरीर के अंगो में सोना छिपाकर मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। लेकिन अधिकारीयों की पैनी नजर से वो बच नहीं पाए और पकड़े गए।
बता दें कि सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर नूडल्स के पैकेट में छिपाए गए हीरे और यात्रियों के शरीर के अंगों और उनके सामान में छिपाया गया सोना जब्त किया है। जिनकी कुल कीमत 6.46 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने सोमवार देर रात जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया कि सप्ताहांत में चार यात्रियों के पास से 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.815 किलोग्राम से अधिक सोना और 2.02 करोड़ रुपये के हीरे जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा मुंबई से बैंकॉक की ओर जा रहे एक भारतीय नागरिक की तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग के अंदर नूडल्स के पैकेट में छिपाए गए हीरे बरामद हुए थे। वह हीरे की तस्करी करने के प्रयास में था। अधिकारी ने बताया कि बाद में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इसी तरह कोलंबो से मुंबई की यात्रा कर रहे एक विदेशी नागरिक को मुंबई हवाई अड्डे पर रोका गया। उसने अपने अंत: वस्त्र में कुल 321 ग्राम सोना छुपाया हुआ था। विज्ञप्ति में बताया गया कि इसी तरह दस भारतीय नागरिकों को भी रोका गया था और उनके पास से कुल 6.199 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 4.04 करोड़ रुपये थी। उन्होंने सोने को अपने मलाशय और सामान में छुपाया हुआ था।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...