Close Menu
    What's Hot

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    June 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Congress:कांग्रेस ने पूछा सवाल, प्रधानमंत्री आदिवासी कल्याण के लिए काम करने में क्यों रहे विफल
    Blog

    Congress:कांग्रेस ने पूछा सवाल, प्रधानमंत्री आदिवासी कल्याण के लिए काम करने में क्यों रहे विफल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Congress asked the question
    Congress asked the question
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की जनसभा की पृष्ठभूमि में प्रदेश से जुड़े कुछ विषयों को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह “आदिवासी कल्याण के लिए काम करने में विफल क्यों रहे?” पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, छत्तीसगढ़ के धमतरी और जांजगीर-चांपा में रैली करने जा रहे प्रधानमंत्री से हमारे सवाल हैं।
    क्या छत्तीसगढ़ की जनता के राशन में कटौती मोदी की गारंटी का हिस्सा है? मोदी सरकार ने जांजगीर के कोसा सिल्क उद्योग को नज़रअंदाज़ क्यों किया? प्रधानमंत्री आदिवासी कल्याण के लिए काम करने में विफल क्यों रहे? उन्होंने दावा किया, “छत्तीसगढ़ में विवाहित महिलाओं को “मोदी की गारंटी” के माध्यम से धोखा दिया गया है। 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने “मोदी की गारंटी” दी थी कि छत्तीसगढ़ में विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने नहीं बताया था कि इस “गारंटी” में नियम और शर्तें भी लागू होंगी।
    रमेश ने कटाक्ष करने के साथ ही सवाल किया कि भारतीय जुमला पार्टी के ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ को देखते हुए, क्या प्रधानमंत्री वास्तव में सोचते हैं कि लोग मोदी की गारंटी पर विश्वास कर सकते हैं? उन्होंने यह आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में जांजगीर-चांपा के सिल्क उद्योग की घोर उपेक्षा हुई है। कांग्रेस नेता ने कहा, वर्ष 2006 में, भारत के आदिवासी समुदायों का दशकों पुराना संघर्ष तब समाप्त हो गया था जब कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक वन अधिकार अधिनियम पेश किया।
    पिछले साल, जब मोदी सरकार ने वन संरक्षण संशोधन अधिनियम पेश किया तो आदिवासियों को अधिकार देने के सारे प्रयास पीछे छूट गए। कांग्रेस ने दावा किया कि नया वन अधिनियम वर्ष 2006 के वन अधिकार अधिनियम को कमज़ोर करता है, जिससे विशाल क्षेत्रों में वन मंजूरी के लिए स्थानीय समुदायों की सहमति और अन्य क़ानूनी आवश्यकताओं के प्रावधान समाप्त हो जाते हैं। रमेश ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री कभी जल-जंगल-जमीन के नारे पर दिखावा करना बंद कर आदिवासियों के कल्याण के लिए सही मायने में प्रतिबद्धता दिखाएंगे?

    Chhattisgarh Congress Congress asked the question Jairam Ramesh Narendra Modi New Delhi
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMumbai Snapchat Rape:स्नैपचैट पर प्यार फिर हुआ बलात्कार, मुंबई की नाबालिग छात्रा बनी शिकार
    Next Article Mumbai Airport:नूडल्स के पैकेट में करोड़ों के डायमंड, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया तस्करी का माल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 74000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में भी उछाल

    June 22, 2026

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    June 23, 2026

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    June 23, 2026
    Top Trending

    कौन हैं अरूप रॉय, जिन्हें ममता बनर्जी को हटाकर बागियों ने TMC का नया अध्यक्ष बना दिया?

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    पश्चिम बंगाल की सियासत में ममता बनर्जी की टेंशन खत्म होने का…

    Stock Market Fall Reason: ये 3 कारण… अचानक शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    Stock Market Fall Reason: विदेशी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने भारतीय…

    कनाडा में हेट क्राइम पर सख्त हुई सरकार, पास हुआ नया बिल, जानें क्या हैं इसके प्रावधान

    By जनकल्याण टाइमJune 23, 2026

    कनाडा में बढ़ते हेट क्राइम्स और नफरत फैलाने वाले भाषणों को रोकने…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.