Mumbai Snapchat Rape:स्नैपचैट पर प्यार फिर हुआ बलात्कार, मुंबई की नाबालिग छात्रा बनी शिकार

Date:

Share post:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में 15 वर्षीय लड़की (Minor) से कथित तौर पर बलात्कार (Rape) और छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके नाबालिग चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ हफ्ते पहले किशोरी लड़की, जो एक स्कूली छात्रा है, की मुलाकात 20 वर्षीय आरोपी से सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट (Snapchat) पर हुई थी। दोनों दोस्त बने और मिलने का फैसला किया है।
13 अप्रैल को आरोपी ने लड़की को मुंबई में एक जगह बुलाया। पुलिस ने कहा कि आरोपी उसे अपने 16 वर्षीय चचेरे भाई के घर ले गया क्योंकि घर पर कोई नहीं था।अपने चचेरे भाई के घर पर आरोपी युवक ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि वहां मौजूद उसके नाबालिग चचेरे भाई ने लड़की से छेड़छाड़ की थी। जब लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने संबंधित पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया जिसके आधार पर रविवार को युवक और उसके चचेरे भाई के खिलाफ आईपीसी और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नाबालिग को हिरासत में लिया गया और उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...