Close Menu
    What's Hot

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    June 18, 2026

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    June 18, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Politalks with Rajesh Gavade: बारामती में इस बार आसान नहीं होगी सुप्रिया सुले की राह, अब परिवार से ही मिल रही चुनौती
    Blog

    Politalks with Rajesh Gavade: बारामती में इस बार आसान नहीं होगी सुप्रिया सुले की राह, अब परिवार से ही मिल रही चुनौती

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 31, 2024Updated:March 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    राजनीति में कई बार अपनों के बीच ही मुकाबला होता है. सत्ता हासिल करने के लिए परिवार के लोग ही अपनों के खिलाफ हो जाते हैं. कभी बाप बेटे तो कभी पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में नजर आते हैं. महाराष्ट्र की सियासत में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. यहां चुनावी मुकाबला ननद और भाभी के साथ ही दो ऐसे परिवारों के बीच होने जा रहा है जो कुछ समय पहले एक ही थे.

    महाराष्ट्र की बारामती सीट पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में छाई रही है. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले यहां से सांसद हैं. वहीं इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में सुप्रिया का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से होने जा रहा है. अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बारामती सीट से सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाया है. सुनेत्रा अजित पवार की पत्नी हैं तो वहीं अजित पवार मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के चचेरे भाई हैं. ऐसे में अब सुनेत्रा चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी.

    55 सालों से पवार परिवार का गढ़

    बात करें बारामती लोकसभा क्षेत्र की तो यह क्षेत्र पिछले 55 सालों से पवार परिवार का गढ़ रहा है. 1967 में पहली बार शरद पवार ने बारामती से महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव जीता था. इसके बाद जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहा. शरद पवार ने साल 1972, 1978, 1980, 1985 और 1990 के विधानसभा चुनावों में यहां से शानदार सीट रही. यही वजह है कि इस क्षेत्र से पवार परिवार का खास रिश्ता बन गया है.

    2009 से सुप्रिया कर रहीं नेतृत्व

    पिता के इस रिश्ते को बेटी सुप्रिया सुले ने आगे बढ़ाया. सुप्रिया ने 2009 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. जिसके बाद वो लगातार यहां से जीत दर्ज कर रही हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया ने आरएसपी के उम्मीदवार महादेव जगन्नाथ जानकर को शिकस्त दी थी. इस चुनाव में सुप्रिया ने 5 लाख 21 हजार 562 वोट हासिल किए थे. वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया ने बीजेपी उम्मीदवार कंचन राहुल कूल को हराया था. सुप्रिया ने कंचन को 1 लाख 55 हजार 774 वोटों से मात दी थी.

    चौथी बार चुनावी मैदान में सुप्रिया

    इस बार सुप्रिया सुले चौथी बार बारामती से चुनावी मैदान में उतरी हैं. लेकिन इस बार उन्हें किसी और से नहीं बल्कि अपने ही परिवार से चुनौती मिली है. ऐसे में इस बार का चुनाव सुप्रिया के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि शरद पवार क्षेत्र की जनता से सालों पुराने रिश्तों की दुहाई देकर बेटी को जिताने की अपील कर रहे हैं. तो वहीं अजित पवार पीएम मोदी के सहारे मैदान में जीत दर्ज कर क्षेत्र में अपना कब्जा जमाने की फिराक में हैं.

    बारामती की जनता के लिए भी ये चुनाव सुप्रिया और सुनेत्रा की तरह किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है. बारामती पवार परिवार का गढ़ रहा है. जो इस बार परिवार के बीच होने वाले चुनावी मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है. ऐसे में यहां के लोगों के लिए परिवार के दो सदस्यों में से किसी एक को चुनना एक बड़ी चुनौती है.

    बारामती सुप्रिया सुले\
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNavsari Loksabha Seat: नवसारी सीट है भाजपा का गढ़, यहां जीत की हैट्रिक लगा चुकी है BJP
    Next Article Tata Power Tariff: अप्रैल से बिजली का बिल उड़ाएगा होश, टाटा पवार को 24% बढ़ोतरी की मंजूरी, जानें कितनी बढ़ेंगी दर
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    एक समय था जब सनी कौशल और शरवरी के कथित रोमांस की वजह से वे…

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    June 18, 2026

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    June 17, 2026
    Top Trending

    कटरीना के देवर संग शरवरी का हुआ ब्रेकअप, इनसिक्योर हुआ बॉयफ्रेंड, जलन में तोड़ा रिश्ता?

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    एक समय था जब सनी कौशल और शरवरी के कथित रोमांस की…

    🚨 BREAKING NEWS | JAN KALYAN TIME NEWS MUMBAI 🚨🎬 INDIAN ACTOR RICK SHARMA STEALS THE SPOTLIGHT ON THE HOLLYWOOD RED CARPET! 🌟

    By जनकल्याण टाइमJune 18, 2026

    Hollywood’s glamorous red carpet witnessed a remarkable moment as Indian actor Rick…

    लड़की से मुलाकात को लेकर विवाद, फिर चाकू से हमला! दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    By जनकल्याण टाइमJune 17, 2026

    दिल्ली के ज्योति नगर में लड़की से मिलने को लेकर हुए विवाद…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.