Close Menu
    What's Hot

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    June 2, 2026

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    सलमान खान को आया गुस्सा! भाईजान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ के निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस; दी ये चेतावनी

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Pramod Mahajan Kala Park:मुंबई का पहला थीम पार्क हुआ खस्ताहाल, बदहाली से जनता में नाराज़गी
    Blog

    Pramod Mahajan Kala Park:मुंबई का पहला थीम पार्क हुआ खस्ताहाल, बदहाली से जनता में नाराज़गी

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Mumbai's first theme park is in bad shape
    Mumbai's first theme park is in bad shape
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दादर: मुंबई के दादर व प्रभादेवी रेलवे स्टेशन के बीच सेनापति बापट मार्ग पर बनाया गया मुंबई का पहला थीम पार्क अब अपनी अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समय ब्रिटिश शासन काल में बनाये गए मुंबई के सीवरेज ऑपरेशन टैंक के स्थान पर मुंबई के पहले थीम पार्क का निर्माण हुआ था, जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन कला पार्क का नाम दिया गया। 10 एकड़ की जमीन पर बनाये गए प्रमोद महाजन कला पार्क (Pramod Mahajan Kala Park) के निर्माण में 26 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। उद्घाटन अवसर पर देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई शहर को खूबसूरत बनाने के लिए ग्रीन स्पेस का बढ़ावा देने को जरूरी बताते हुए मुंबई की बढ़ती जनसंख्या में लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा के लिए हरियाली को बचाने की बात कही थी।
    स्थानीय लोगों के लिए है केवल एक पार्क
    प्रमोद महाजन कला पार्क के आधे हिस्से पर सन 2020 से दो बड़े वाटर टैंक बनाये जा रहे हैं। इस वाटर टैंक के निर्माण के लिए पुराने वृक्षों को काट दिया गया और आधे हिस्से से हरियाली खत्म कर दी गई है। करीब 100 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे इस वाटर टैंक में परेल के हिंदमाता क्षेत्र में बरसात के दिनों में पानी को जमा किया जायेगा, जिसे बाद में गटर के रास्ते छोड़ा जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस क्षेत्र में प्रमोद महाजन कला पार्क ही एकमात्र गार्डन है, जिसमें सुबह शाम लोग घूमने के लिए आते हैं।
    पार्क में सुंदर पक्षियों का बसेरा
    कश्मीर की वादियों का एहसास होने वाले प्रमोद महाजन कला पार्क में सीवरेज ऑपरेशन के कार्य में आने वाले पुराने विशाल टैंकों को तालाब का रूप दे दिया गया है, जिसमें कमल के फूल व वाटर लिरिल के पौधे लगाये गए हैं। पार्क में देश-विदेश से लाये गए 179 प्रजाति के पौधे हैं। पार्क निर्माण के समय पुराने वृक्षों को भी पूरी तरह संरक्षित किया गया था जिसकी वजह से इस पार्क में कई प्रकार के पक्षियों का बसेरा भी है। रंग-बिरंगे फूलों के कारण यहां पर 50 से अधिक प्रजाति की तितलियां भी पाई जाती थी।
    नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है थीम पार्क
    पार्क में एक विशेष प्रकार का शेड प्रिज्म बनाया गया है, जिसके नीचे तेज धूप से बचाव के लिए अलग किस्म के पौधे रखे गए हैं। पार्क के एक छोर पर सीवरेज टैंक को तोड़ कर उसी स्थान पर टोले जैसा बुर्ज बनाया गया, जिस पर जाने के लिए घुमावदार रास्ता है। इसके ऊपरी तल पर बैठने के लिए कुर्सियां लगायी गयी हैं। इस स्थान से पार्क का नजारा बेहद सुंदर लगता है। पार्क के निर्माण में आधुनिक दृष्टिकोण का पूरा ध्यान रखा गया। इस पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाया गया है। प्रमोद महाजन कला पार्क का रखरखाव मनपा प्रशासन की ओर से उपेक्षित है जिसके कारण इस पार्क की खूबसूरती खत्म हो रही है। पार्क में पेयजल, लाइट व सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है जिसके कारण यह पार्क नशेड़ियों का अड्डा भी बन गया है।
    स्थानीय लोगों की शिकायत
    रघुनाथ पिंपले ने बताया प्रमोद महाजन कला पार्क में बनाया जा रहा अंडर ग्राऊंड तालाब के काम को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इस पार्क में रविवार को शौचालय में पानी नहीं रहता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। पौधों की चोरी भी होती है जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की जरूरत है। नंदेश कादवणकर कहते हैं, गार्डन सुबह 6 बजे खुलता है लेकिन लाइट नहीं होने के कारण अंधेरा रहता है जिसके कारण वाकिंग करने वाले लोग ट्रैक पर चल नहीं सकते। इस पार्क में जिम बनाया जाना चाहिए।
    विधायक का जवाब
    कालिदास कोलंबकर (स्थानीय विधायक) कहते हैं कि प्रमोद महाजन कला पार्क में अंडर ग्राऊंड तालाब आदित्य ठाकरे की दिमाग की उपज है। हिंदमाता क्षेत्र में अब बरसाती पानी नहीं जमा होता है इसके लिए मैंने बहुत काम किया है। प्रमोद महाजन कला पार्क में धीमी गति से काम हो रहा है जिससे लोगों की परेशानी हो रही है। इस पार्क में जल्द ही ओपन जिम और छोटे बच्चों के लिए झूला बनाया जायेगा।

    Maharashtra Mumbai Mumbai's first theme park Pramod Mahajan Kala Park
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRation Saree:राशन कार्ड पर घटिया साड़ी दे कर शिंदे सरकार ने किया महिलाओं अपमान !
    Next Article लुटेरे कर रहे थे फायरिंग, चालक 30 KM तक भागता रहा बस… जख्मी होने पर भी 35 यात्रियों को बचाया
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026

    डोंबिवलीतील पिंपळेश्वर देवस्थान मंदिर ट्रस्टला अतिक्रमण नियमानुकुल करून जमीन देण्यास मंजुरी*पी.वी.आनंदपद्मनाभन* डोंबिवली

    May 29, 2026

    🚨🌍 “जंगल खत्म हुए… तो इंसान खत्म हो जाएगा!” 😷💔🔥 देशभर में युवाओं और संस्थाओं की मुहिम तेज⚠️ सरकार ध्यान दे… वरना बहुत देर हो जाएगी!🌳 “पेड़ बचाओ • भविष्य बचाओ • ऑक्सीजन बचाओ” 🇮🇳📢 जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई🖋️ PV Anand की रिपोर्ट. 🌍🚨 “अगर जंगल खत्म हो गए… तो इंसान की सांसें भी खत्म हो जाएंगी!” 😢🌳

    May 22, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 2, 2026

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार तड़के 26 वर्षीय युवक की कथित तौर…

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    June 2, 2026

    सलमान खान को आया गुस्सा! भाईजान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ के निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस; दी ये चेतावनी

    June 2, 2026
    Top Trending

    क्राइम राजधानी दिल्ली, रोज हत्या?, न्यू उस्मानपुर में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या और 17 साल के लड़के की हत्या मामले में 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

    By जनकल्याण टाइमJune 2, 2026

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार तड़के 26 वर्षीय युवक…

    आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 400 अंक लुढ़का, Nifty 23300 अंक के नीचे

    By जनकल्याण टाइमJune 2, 2026

    2 जून को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse…

    सलमान खान को आया गुस्सा! भाईजान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ के निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस; दी ये चेतावनी

    By जनकल्याण टाइमJune 2, 2026

    सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला एक बार फिर चर्चा…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.