Close Menu
    What's Hot

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    April 24, 2026

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»JNU छात्र संघ चुनाव; 27 साल बाद दलित प्रेसिडेंट बना:लेफ्ट चारों पदों पर जीता, 12 साल में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग हुई
    Blog

    JNU छात्र संघ चुनाव; 27 साल बाद दलित प्रेसिडेंट बना:लेफ्ट चारों पदों पर जीता, 12 साल में सबसे ज्यादा 73% वोटिंग हुई

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNUSU) चुनाव में लेफ्ट ने ABVP को हराकर चारों सीटों- प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पर जीत हासिल की है।

    2973 वोट पाकर धनंजय स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बने। इस जीत के साथ ही JNU छात्र संघ को 27 साल के बाद लेफ्ट की तरफ से दलित प्रेसिडेंट मिला है। इसके पहले 1996-97 में बट्‌टी लाल बैरवा पहले दलित प्रेसिडेंट बने थे।

    लेफ्ट के धनंजय ने ABVP के उमेश चंद्र अजमीरा को 934 वोटों से हराया। वाइस प्रेसिडेंट अविजीत घोष ने 2649 वोट पाकर ABVP की दीपिका शर्मा को 1104 वोटों से हराया।

    जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट की प्रियांशी आर्य को 3307और ABVP के अर्जुन आनंद को 2309 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट कैंडिडेट मोहम्मद साजिद ने 2893 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, ABVP के गोविंद दांगी को 2496 वोट मिले।

    JNU में 4 साल बाद चुनाव हुए हैं। 22 मार्च को रिकॉर्ड 73% वोटिंग हुई थी। पिछले 12 साल में यह पहली बार है जब इतने वोट पड़े हों। इससे पहले 2019 में 67.9% मतदान हुआ था।

    तस्वीर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कैंडिडेट्स की है।

    तस्वीर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कैंडिडेट्स की है।

    नीचे देखें कौन आगे, कौन पीछे…

    प्रेसिडेंट
    1. धनंजय (लेफ्ट): 2973
    2. उमेश चंद्र अजमीरा (ABVP): 2039

    वाइस प्रेसिडेंट
    1. अविजीत घोष (लेफ्ट): 2649
    2. दीपिका शर्मा (ABVP): 1778

    जनरल सेक्रेटरी
    1. प्रियांशी आर्य (लेफ्ट समर्थित): 3307
    2. अर्जुन आनंद (ABVP): 2309

    जॉइंट सेक्रेटरी
    1.मोहम्मद साजिद (लेफ्ट): 2893
    2. गोविंद दांगी (ABVP): 2496

    इलेक्शन कैंपेन के दौरान लेफ्ट विंग के प्रत्याशी।

    इलेक्शन कैंपेन के दौरान लेफ्ट विंग के प्रत्याशी।

    लेफ्ट की तीन पार्टियों एक साथ मैदान में
    यूनाइटेड लेफ्ट में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) शामिल रहीं। लेफ्ट ने अध्यक्ष पद के लिए धनंजय, उपाध्यक्ष के लिए अविजीत घोष और संयुक्त सचिव के लिए मोहम्मद साजिद को मैदान में उतारा।

    ABVP ने बड़ी जीत का दावा किया था
    ABVP ने शनिवार को दावा किया था कि 9 में से 5 स्कूल काउंसलर पद पर भगवा ने क्लीन स्वीप किया है। इसके अलावा 18 में से 12 काउंसलर सीटों पर भी जीत हासिल की है। हालांकि JNU छात्रसंघ चुनाव समिति की ओर से शनिवार को काउंसलर सीटों के नतीजों को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।

    ABVP ने बताया था कि स्कूल ऑफ संस्कृत एवं इंडिक स्टडीज के तीनों पद, स्कूल ऑफ नैनो साइंस का एकमात्र पद, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के चारों पद, स्कूल ऑफ कंप्यूटर सिस्टम एंड साइंसेज के सभी तीनों पदों पर भगवा परचम लहराया है।

    साढ़े 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने वोट डाला
    JNUSU चुनाव में साढ़े 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट ने वोट डाला। वोटिंग के लिए 17 पोलिंग बूथ बनाए गए। JNUSU के केंद्रीय पैनल के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में थे। केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव शामिल थे। स्कूल काउंसलर के लिए 42 लोगों ने किस्मत आजमाई। अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।

    Left Won On All Four Seats
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकाल के गर्भगृह में आग, पुजारी समेत 14 झुलसे:भस्म आरती के दौरान भड़की आग; इंदौर में घायलों से मिले CM
    Next Article नवसारी एलसीबी ने चोर को महाराष्ट्र से पकड़ा
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026

    💞 इश्क़ को इश्क़ होने की दास्तान 💞(Valentine’s Day Special Capsule Story)

    February 14, 2026

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा है. मगर उसमें…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    April 24, 2026

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    April 24, 2026
    Top Trending

    कपूर खानदान का वो चिराग, जिसे राज कपूर ने भी अपनी फिल्मों में नहीं किया कास्ट, छोटे रोल्स करके किया गुजारा

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    कपूर खानदान ने यूं तो बॉलीवुड को कई चमकते सितारों से नवाजा…

    🎙️ जनकल्याण टाइम्स न्यूज़, मुंबई – विशेष प्रेरणादायक प्रस्तुति🌐 Official Website: jankalyantime.in📸 प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावडे (प्रेस फोटोग्राफर)🎬 विशेष संदेश: राजेश भट्ट साहब (मुंबई, बॉलीवुड राइटर-डायरेक्टर) 🎥 DOP: परेश पटेल🌟 “सबका मालिक एक – जीवन का सच्चा मार्ग”

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    दोस्तों,आज की इस तेज़ रफ्तार और तनाव भरी दुनिया में इंसान जितना…

    📰 JAN KALYAN TIME NEWS – MUMBAI🔥 VIRAL TRENDING STORY | HUMANITY AT ITS BEST ❤️ 🔥🌟 “PROMISE KEPT, A HOME DELIVERED” — इंसानियत की सच्ची मिसाल📍 नवसारी, गुजरात से सामने आई यह कहानी सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली हकीकत है, जो समाज को एक नई दिशा देती है…

    By जनकल्याण टाइमApril 24, 2026

    आज के दौर में जहां लोग अपने वादों को भूल जाते हैं,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.