Close Menu
    What's Hot

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सिर में मारी गोली, फिर कोयते से दनादन वार… पुणे के होटल में हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या
    Blog

    सिर में मारी गोली, फिर कोयते से दनादन वार… पुणे के होटल में हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    History-sheeter brutally murdered in Pune hotel
    History-sheeter brutally murdered in Pune hotel
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    महाराष्ट्र के पुणे में सरेआम एक शख्स की हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। इंदापुर के एक रेस्टोरेंट में शनिवार रात में खाना खाने गए हिस्ट्रीशीटर अविनाश धनवे (31) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोस्तों के साथ बैठे अविनाश के सिर में पहले गोली मारी और फिर धारदार हथियार से वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के दौरान रेस्टोरेंट में कई और लोग भी मौजूद थे। वहीँ, मृतक अविनाश धनवे के साथ आये उसके तीन साथी फायरिंग के तुरंत बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड की वजह पुरानी दुश्मनी मालूम पड़ रही है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवड के निवासी अविनाश की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। उसके खिलाफ 6 से 7 गंभीर अपराध दर्ज हैं। वह शनिवार रात 8 बजे के करीब अपने तीन दोस्तों के साथ इंदापुर के होटल जगदंबा में खाना खाने गया था। तभी 6 से 7 हमलावर पीछे से आए और कुर्सी पर बैठे अविनाश के सिर में गोली मार दी। इसके बाद कोयते से उसपर ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी।
    आरोपियों ने इस हत्याकांड को बहुत अच्छे से अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी होटल के बाहर अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। पूरी घटना होटल के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
    इस बीच, एसपी पंकज देशमुख ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया। देशमुख ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उधर, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि इंदापुर में बीती रात अविनाश धनवे नाम के हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर और धारदार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया यह दो विरोधी गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। हमने आठ लोगों की पहचान की है, जो वारदात के दौरान सीसीटीवी में दिखे थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जांच जारी है।

    Avinash Dhanve History-sheeter brutally murdered Indapur Maharashtra Pune Pune hotel
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMaharashtra Lok sabha Election 2024 शिवसेना, NCP में फूट के बाद महाराष्ट्र में और दिलचस्प हुई लोकसभा की लड़ाई
    Next Article INDIA गठबंधन आज ‘शिवतीर्थ’ से फूकेगी चुनावी बिगुल, एक मंच पर होंगे शरद पवार, राहुल, तेजस्वी-अखिलेश समेत कई दिग्गज
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    Rajya Sabha MP Medha Kulkarni appointed Chairperson of the Parliamentary Standing Committee

    May 20, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    May 29, 2026

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    May 29, 2026
    Top Trending

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 31 मई को…..!

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन तथा लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम…

    Fortis Hospital Kalyan Launches Advanced Emergency Services

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    P.V.Anandpadmanabhan Kalyan — Marking 20 years of healthcare in the Kalyan-Dombivli-Ambernath region,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.