सोमनाथ: महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हर-हर महादेव के नाद की गूंज

Date:

Share post:

प्रभासपाटण. देवाधिदेव सोमनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के नाद से गूंज उठा। सुबह चार बजे ही भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। सुबह से ही भक्तों ने लंबी कतार में खड़े होकर भगवान के दर्शन किए। मंदिर में शुक्रवार प्रात: महापूजा के बाद भस्म, पीतांबर, पुष्प, बिल्वपत्र का मनमोहक श्रृंगार किया गया। सोमनाथ ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ध्वजा पूजा तथा पालखी पूजन किया गया। साथ ही महादेव के प्रतीक स्वरूप को पालखी में विराजमान कर पूरे मंदिर परिसर में शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुड़े। इस मौके पर मंदिर में मौजूद रहे मंत्री भानूबेन बाबरिया तथा मंदिर के ट्रस्टी पी.के. लहरी, की ओर से ध्वजा पूजा, पालखी पूजन किया गया। महाशिवरात्रि के इस पर्व पर सोमनाथ ट्रस्ट के अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शुक्रवार को मंदिर में राज्य की कैबिनेट मंत्री भानूबेन बाबरिया ने भी दर्शन किए। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने परिवार के साथ सोमनाथ महादेव के दर्शन किए। उन्होंने ध्वजा पूजन भी की।

Related articles

दिल्ली वाले देते हैं सबसे ज्यादा गालियां

पंजाब में 78 फीसदी लोग बकते हैं गालियां 11 सालों से भारत को गाली मुक्त बनाने के लिए अभियान...

🛤️🚨 “Navsari स्टेशन पर इंसान और आवारा कुत्ते में फर्क क्या बचा?” 🐕👤(एक सोचने पर मजबूर कर देने वाली तस्वीर)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 📸 जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वह किसी सुनसान...

💠🌅 सुप्रभात भारतवासियों! 🌅💠🙏 सादर वंदन 🙏✍️ प्रस्तुतकर्ता – Bollywood Director Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से(जन कल्याण टाइम न्यूज़ के सौजन्य से)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 "मुश्किलों को कुछ इस तरह से टक्कर दो…" 🌟कि...

वृक्ष संरक्षण की दिशा में हट्टी ग्रामपंचायत की प्रेरणादायी पहल – अनेक विभागों में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ: भास्कर एस. महाले (नासिक / महाराष्ट्र हट्टी || सुरगाणा || ग्रामपंचायत हट्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा...