लोकसभा चुनाव की तारीखों से ऐलान से पहले गुजरात में कांग्रेस के बाद अब भाजपा में नाराजगी दिख रही है। भाजपा ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ज्योतिबेन पंड्या को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से इसका कोई कारण नहीं बताया गया लेकिन यह कहा गया कि केन्द्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के निर्देश पर पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया।वडोदरा लोकसभा सीट से पार्टी की ओर से रंजन बेन भट्ट को टिकट दिए जाने से पंड्या नाराज थीं। इस निर्णय से वे खुश नहीं थीं और उन्होंने टिकट को लेकर टिप्पणी की। इसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। उधर पंड्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है तो क्या जरूरत थी कि वडोदरा लोकसभा सीट से रंजन भट्ट को तीसरी बार टिकट दिया गया। यह टिकट किसी अन्य नेता को भी दी जा सकती थी। वडोदरा शहर की महापौर रह चुकीं पंड्या ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी टिकट मांगा था।
मैं पूरी तरह योग्य, मोदी मेरे आदर्श
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके आदर्श हैं, लेकिन रंजनबेन को तीसरी बार टिकट दिया गया है। क्यों उन्हें बार-बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जा रहा है। अगर वे महिला हैं तो मैं भी महिला हूं। मैंने भाजपा के लिए 28-30 वर्षों से निष्ठा से काम किया है।
मैं पूरी तरह योग्य हूं। मैं पिछले 30 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हूं।उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि यह सुसाइड के समान है। फिलहाल भाजपा का सूरज अपने चरम पर है। मैंने पार्टी को बता दिया कि वे काम नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उनकी आत्मा इसके लिए तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहती हूं कि मुझमे क्या कमी है। मैंने हर वक्त पार्टी के लिए अच्छी बात कही है। मैं वडोदरा के विकास के बारे में चिंतित हूं। उस व्यक्ति को टिकट दिया गया जो लोगों को पसंद नहीं हैं।
Previous ArticleCAA: गृह राज्य मंत्री ने कहा, गुजरात में भी शीघ्र लागू होगा सीएए
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
