मराठा आरक्षण आंदोलन में फिर भड़की हिंसा, फूंकी बस, जालना में लगा कर्फ्यू

Date:

Share post:

Maratha reservation: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटील के आक्रामक रुख अपनाने के साथ ही राज्यभर में मराठा प्रदर्शनकारी भी आक्रामक हो रहे हैं। कुछ जगहों पर एसटी बस में आग लगाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि मनोज जरांगे ने मुंबई जाने का फैसला टाल दिया है।
बैकफुट पर मनोज जरांगे, लेकिन मराठा आक्रामक
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने रविवार को बीजेपी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनके सहयोगी मंच पर आये और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन मनोज जरांगे कुछ भी सुनने के मूड में नहीं थे।
अंतरवाली सराटीत में पत्रकारों से बात करते हुए जरांगे अचानक आक्रामक हो गए। जरांगे ने उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुंबई में फडणवीस के आवास सागर बंगले पर जाने का फैसला किया और तुरंत निकल पड़े। फिर रात में पास के भांबेरी गांव में ठहरे। सुबह फिर से मुंबई के लिए निकलने की योजना थी, लेकिन प्रशासन द्वारा कई तरह की पाबंदी लगाये जाने के चलते मनोज जरांगे ने अपना फैसला रद्द कर दिया। वे फिर अंतरवाली सराटीत लौट आये है। उन्होंने मराठा प्रदर्शनकारियों से शांति बनाये रखने की अपील की है और उनसे वापस लौटने का निवेदन किया है।
अंबड तालुका में हिंसा
जालना-घनसावंगी तालुका के तीर्थपुरी गांव में सोमवार सुबह कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों ने एसटी बस को आग लगा दी। बस अंबड से रामसगाव जा रही थी। आज सुबह लगभग 6:30 बजे तीर्थपुरी गांव में अज्ञात लोगों ने बस को रोका और तोड़फोड़ के बाद उसमें आग लगा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
जालना में कर्फ्यू लागू
कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही, दूध वितरण, मीडिया और अस्पतालों को इस आदेश से छूट दी गई है।
एसटी बस सेवा बंद
मनोज जरांगे के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बीच, पुलिस प्रशासन ने छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन के सभी डिपो में एसटी बसों के यातायात को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है। इसलिए राज्य परिवहन मंडल की एसटी बसों का परिवहन ठप पड़ गया है।

Related articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 मध्ये मिरा भाईंदर मनपा देशात प्रथमराज्याला एकूण दहा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान*

पी.वी.आनंदपद्मनाभननवी दिल्ली,स्वच्छ भारत मिशन-शहरी अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25’ मध्ये महाराष्ट्राने पुन्हा एकदा देशात आपले वर्चस्व सिद्ध केले...

दिल्ली वाले देते हैं सबसे ज्यादा गालियां

पंजाब में 78 फीसदी लोग बकते हैं गालियां 11 सालों से भारत को गाली मुक्त बनाने के लिए अभियान...

🛤️🚨 “Navsari स्टेशन पर इंसान और आवारा कुत्ते में फर्क क्या बचा?” 🐕👤(एक सोचने पर मजबूर कर देने वाली तस्वीर)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 📸 जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वह किसी सुनसान...

💠🌅 सुप्रभात भारतवासियों! 🌅💠🙏 सादर वंदन 🙏✍️ प्रस्तुतकर्ता – Bollywood Director Rajesh Bhatt साहब, मुंबई की ओर से(जन कल्याण टाइम न्यूज़ के सौजन्य से)

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 "मुश्किलों को कुछ इस तरह से टक्कर दो…" 🌟कि...