Close Menu
    What's Hot

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»खड़गे ने मोदी से पूछा- कितने नेताओं का शिकार करेंगे:भाजपा की खुराक कितनी है; PM का जवाब- लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो क्या करें
    Blog

    खड़गे ने मोदी से पूछा- कितने नेताओं का शिकार करेंगे:भाजपा की खुराक कितनी है; PM का जवाब- लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो क्या करें

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्षी नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर रही है, उसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने PM से कहा कि विपक्ष के नेताओं को डराकर भाजपा जॉइन कराया जा रहा है।

    खड़गे ने कहा- संसद में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने PM से पूछा था कि भाजपा और कितने लोगों को गलत तरीके से जोड़ने वाली है। कई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा से जुड़ रहे हैं। मैंने PM से पूछा कि भाजपा की खुराक कितनी है।

    खड़गे बोले- PM ने मुझे जवाब दिया कि अगर लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं तो मैं क्या कर सकता हूं। मैंने उन्हें बताया कि भाजपा के लोग नेताओं-मंत्रियों को डरा-धमकाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। इसके जवाब में PM बोले कि लोग सरकार का काम देखकर भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं।

    खड़गे शुक्रवार को महाराष्ट्र के लोनावला में कांग्रेस पदाधिकारियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा जॉइन को लेकर कहा कि पाला बदलना कायरता की निशानी है।

    संसद के बजट सत्र के दौरान चर्चा करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, PM मोदी और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़।

    संसद के बजट सत्र के दौरान चर्चा करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, PM मोदी और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़।

    खड़गे बोले- जिन्हें वोटर्स ने बड़ा नेता बनाया, वे भाग गए
    खड़गे ने विपक्षी दल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्कर्स और वोटर्स ने कुछ लोगों को बड़ा नेता बनाया, लेकिन बड़ा नेता बनकर वे भाग गए। ये और कुछ नहीं बल्कि कायरता से भरा कदम है। खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें डरना नहीं है। अगर हम डर गए, तो हम खत्म हो जाएंगे, लेकिन अगर हम लड़ेंगे तो हम जिएंगे और एक दिन जीत हमारी होगी।

    13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे अशोक चव्हाण
    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण 13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व MLC अमर राजुलकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    भाजपा में आने से एक दिन पहले 12 फरवरी को चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, इसके अलावा उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी रिजाइन कर दिया था। पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। अगले दो दिन में वो आगे का फैसला लेंगे।

    Mallikarjun Kharge Vs PM Modi | Congress Lonavala Training Camp
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleED कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए केजरीवाल:कहा- विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा है, अदालत बोली- 16 मार्च को कोर्ट आइए
    Next Article गोवा में कांग्रेस-AAP एक साथ:गोवा AAP प्रमुख बोले- यह गठबंधन विधानसभा चुनावों के लिए भी जारी रह सकता है
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून यवतमाळ जिल्ह्यात काँग्रेसला…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Top Trending

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.