Close Menu
    What's Hot

    37 साल पहले सलमान खान संग ग्रैंड डेब्यू, अब एक्टर ने छोड़ी इंडस्ट्री, भोपाल में चला रहा होटल

    June 1, 2026

    ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई

    May 31, 2026

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»शरद पवार को सबसे बड़ा झटका
    Blog

    शरद पवार को सबसे बड़ा झटका

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को झगड़े पर चुनाव आयोग ने सुनाया फैसला
    • आयोग ने अजित की अगुवाई वाले खेमे को माना असली एनसीपी
    • 7 फरवरी को शरद पवार गुट को मिलेगा नया नाम और सिंबल

    मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सुप्रीमो शरद पवार को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है। आयोग ने अजित पवार (Ajit Pawar) की अगुवाई वाले गुट को असली एनसीपी कराद दिया है। चुनाव आयोग ने सुनवाई के बाद अपना फैसला रिजर्व कर लिया था। आयोग ने अपने फैसले में अजित पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और सिंबल दे दिया है। साथ ही आयोग ने शरद पवार को नए राजनीतिक दल के लिए 7 फरवरी की दोपहर 4 बजे तक तीन नाम देने का कहा है। एनसीपी में टूट के बाद अजित पवार ने चुनाव आयोग में दावा ठोंका था। इसके बाद आयोग में सुनवाई हुई थी। आयोग के फैसले के बाद अजित पवार का खेमा ही असली एनसीपी होगा। आयोग का फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर को 15 फरवरी तक NCP विधायकों की अयोग्यता को लेकर अपना फैसला सुनाना है।

    अजित को मिली पार्टी और घड़ी
    चुनाव आयोग के फैसले के बाद अब अजित पवार पार्टी के साथ उसके चुनाव-चिन्ह का इस्तेमाल कर सकेंगे। आयोग ने अपने फैसले में कहा कि अजित गुट को तमाम सबूतों के आधार पर असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी माना गया है। पिछले साल 2 जुलाई को अजित पवार 40 विधायकों के साथ बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) की अगुवाई वाली सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एनसीपी दावा ठोंका था। इसके बाद चुनाव आयोग सुनवाई हुई थी। आयोग ने पार्टी के संविधान, बहुमत के आधार पर फैसला सुनाया है।

    24 साल पुरानी है एनसीपी
    कांग्रेस से अलग होकर 10 जून, 1999 को शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। 24 साल पुरानी पार्टी में कई नेता बीच में छोड़कर गए और आए, लेकिन शरद पवार को सबसे बड़ी बगावत का सामना पिछले साल दो जुलाई को करना पड़ा था जब भतीजे अजित पवार बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) की सरकार में शामिल हो गए थे। तब एनसीपी के विधायकों में से 9 को मंत्री बनने का मौका मिला था। अजित पवार गुट को असली एनसीपी घोषित होने के बाद शरद पवार के साथ मौजूद नेताओं को बाद अजित गुट के व्हिप का आदेश मानना पड़ेगा।

    NCP Sharad Pawar
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्म करते रहिये किस्मत में जो होगा चलकर आयेगा…और जो किस्मत में नहीं है,आकर भी चला जायेगा
    Next Article उत्तराखंड में अब एक विधान, एक कानून: विधानसभा में यूसीसी बिल पेश
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    37 साल पहले सलमान खान संग ग्रैंड डेब्यू, अब एक्टर ने छोड़ी इंडस्ट्री, भोपाल में चला रहा होटल

    By जनकल्याण टाइमJune 1, 2026

    मैंने प्यार किया’ फिल्म से राजीव वर्मा ने एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म में…

    ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई

    May 31, 2026

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    May 31, 2026
    Top Trending

    37 साल पहले सलमान खान संग ग्रैंड डेब्यू, अब एक्टर ने छोड़ी इंडस्ट्री, भोपाल में चला रहा होटल

    By जनकल्याण टाइमJune 1, 2026

    मैंने प्यार किया’ फिल्म से राजीव वर्मा ने एक्टिंग डेब्यू किया था.…

    ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की कार्रवाई के…

    पंजाब: 8 नगर निगमों में से 5 पर जीती AAP, CM भगवंत मान ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

    By जनकल्याण टाइमMay 31, 2026

    पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP ने 8 में से 5 नगर…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.