Close Menu
    What's Hot

    शाह का तंज- गुजरात के स्थानीय चुनाव में कांग्रेस का हुआ सफाया, खाता भी नहीं खोल पाई आम आदमी पार्टी

    May 17, 2026

    क्या बीजेपी में शामिल होंगे NCP नेता रोहित पवार, खुद बताया पूरा सच?

    May 17, 2026

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Bhujbal on Mandal Commission:भुजबल का इस्तीफा तीन माह से पेंडिंग, जरांगे को चुनौती मंडल आयोग को करें चैलेंज
    Blog

    Bhujbal on Mandal Commission:भुजबल का इस्तीफा तीन माह से पेंडिंग, जरांगे को चुनौती मंडल आयोग को करें चैलेंज

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमFebruary 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Bhujbal's resignation pending for three months
    Bhujbal's resignation pending for three months
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Bhujbal on Mandal Commission: राज्य में मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे कैबिनेट में भी घमासान मचा हुआ है। डिप्टी सीएम Ajit Pawar गुट के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) मराठा समाज को कुनबी प्रमाण पत्र देने के फैसला का खुल कर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मराठा समाज को पीछे के रास्ते ओबीसी कोटे से आरक्षण देने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में भुजबल के विरोध को लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने निशाना साधते हुए कहा था कि जब वे इतना नाराज है तो सरकार से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। वहीं अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि भुजबल ने पिछले साल 16 नवंबर को कैबिनेट मंत्री के रूप में सीएम एकनाथ शिंदे को अपना इस्तीफा सौप दिया है, लेकिन इस पर मुख्यमंत्री ने कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में यह इस्तीफा तीन महीनों से पेंडिंग पड़ा हुआ है।
    इस्तीफे पर नो कमेन्ट
    इस्तीफे के खुलासे पर भुजबल ने नो कमेंट कह कर पल्ला झाड़ लिया है। लेकिन उन्होंने कहा है कि मैं ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर कोई भी समझौता करने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने से कोई समस्या नहीं है। लेकिन किसी भी कीमत पर ओबीसी समुदाय का हक मारा नहीं जाना चाहिए। भुजबल ने कहा कि ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए मैं कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हूं। हाल ही में भुजबल ने कहा था कि अगर उन्हें सरकार और पार्टी से हटा भी दिया जाता है तो उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    शिंदे सरकार की फजीहत
    मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर जिस तरह कैबिनेट मंत्री भुजबल खुल कर हमला कर रहे हैं। इस वजह से शिंदे सरकार की काफी फजीहत हो रही है। वहीं भुजबल के एक करीबी नेता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री शिंदे को हमारे नेता के बयान से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो वे उनका इस्तीफा किसी भी समय स्वीकार कर सकते हैं।
    मराठा आरक्षण पर न बोले कोई नेता, अजित की चेतावनी
    भुजबल के बयानों से उनके पार्टी अध्यक्ष व डिप्टी सीएम अजित पवार की भी सरकार में किरकिरी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को अजित के बंगले पर हुई बैठक में उन्होंने अपने नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वे मराठा आरक्षण पर कुछ न बोले। साफ़ तौर से यह बात भुजबल के लिए कही गई है।
    भुजबल को बाहर करो
    भुजबल के लगातार मराठा आरक्षण बयानों को लेकर शिंदे गुट भी नाराज़ है। शिंदे गुट के नेता संजय गायकवाड़ ने कहा है कि का भुजबल मराठा समुदाय के खिलाफ नफरत भरी बातें कर रहे हैं। यह सही नहीं है। ऐसे मंत्री को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। पद ग्रहण करते समय सभी को समान न्याय देने की शपथ लेने के बावजूद भुजबल एक समुदाय से नफरत कैसे कर सकते हैं।
    हिम्मत है तो मंडल आयोग को चुनौती दें
    भुजबल ने मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन करने वाले मनोज जरांगे पाटिल को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे मंडल कमीशन को चैलेंज करके दिखाएं। इसके जवाब में जरांगे ने कहा है कि मैं गरीब लोगों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि आखिर भुजबल मराठा समाज को कुनबी प्रमाण पत्र देने का विरोध क्यों कर रहे हैं। इस पर मैं उनके चैलेंज को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हूं।

    Bhujbal on Mandal Commission Jarange Maharashtra Mandal Commission Mumbai
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePalghar Fire:पालघर के पार्किंग में लगी आग, 7 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक
    Next Article Police released Pigeon:मुंबई पुलिस ने कबूतर को 8 महीने बाद किया रिहा, जानें चीनी जासूस कबूतर असल में क्या था
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    📰✨ जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ – बैसाखी 2026 विशेष संदेश ✨📰🗣️ प्रस्तुति: धनंजय राजेश गावड़े (Press Photographer)🎬 संदेश: बॉलीवुड लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट (मुंबई)

    April 14, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    शाह का तंज- गुजरात के स्थानीय चुनाव में कांग्रेस का हुआ सफाया, खाता भी नहीं खोल पाई आम आदमी पार्टी

    By जनकल्याण टाइमMay 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए अब देश के 80 फीसदी हिस्से…

    क्या बीजेपी में शामिल होंगे NCP नेता रोहित पवार, खुद बताया पूरा सच?

    May 17, 2026

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

    May 17, 2026
    Top Trending

    शाह का तंज- गुजरात के स्थानीय चुनाव में कांग्रेस का हुआ सफाया, खाता भी नहीं खोल पाई आम आदमी पार्टी

    By जनकल्याण टाइमMay 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए अब देश के…

    क्या बीजेपी में शामिल होंगे NCP नेता रोहित पवार, खुद बताया पूरा सच?

    By जनकल्याण टाइमMay 17, 2026

    शरद पवार गुट की एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने बीजेपी में…

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत को किया याद, बताया उन्हें किस बात ने दी सबसे ज्यादा खुशी

    By जनकल्याण टाइमMay 17, 2026

    शबाना आजमी ने अपनी मां शौकत आजमी को याद करते हुए सोशल…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.