कोटा में फिर सुसाइड : जेईई की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

Date:

Share post:

Suicide in Kota : कोटा शहर में फिर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बोरखेड़ा निवासी छात्रा एक कोचिंग सेंटर से जेईई की ऑनलाइन तैयारी कर रही थी। पुलिस ने छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस उप अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बोरखेड़ा क्षेत्र के 120 फीट रोड शिव विहार निवासी छात्रा निहारिका (18) ने सोमवार सुबह अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने कमरे में संदिग्ध हालत में मिली। परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक से उसे मृ़त घोषित कर दिया।
पढाई को लेकर थी तनाव मेंं छात्रा
छात्रा के परिजन विक्रम सिंह ने बताया कि निहारिका 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पहले भी उसने १२वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन नम्बर कम आने के कारण दुबारा 12वीं की परीक्षा दे रही थी। वहीं एक कोचिंग सेंटर से वह जेईई-एडवांस की ऑनलाइन तैयारी कर रही थी। निहारिका पढ़ाई में अच्छी थी। वह प्रतिदिन 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी। लेकिन वह पढ़ाई व एग्जाम को लेकर पिछले कई दिनों से तनाव में थी। 30 जनवरी को उसका जेईई का एग्जाम था।
इसी माह छात्र कर चुका आत्म्हत्या
गौरतलब है कि कोटा में जनवरी माह में ही आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले २३ जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के विलावला गांव निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद जैद मलिक ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली थी। जैद जवाहर नगर क्षेत्र के न्यू राजीव नगर स्थित कंचन रेजिडेंसी में रहकर एक कोचिंग सेंटर से नीट की तैयारी कर रहा था।

Related articles

बिहार में 16 साल की लड़की का अपहरण, दुकान पर जाने के दौरान बदमाशों ने उठाया

दरभंगा जिले में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी...

मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं…’, बॉलीवुड को लेकर बोले एक्टर मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे...

📣✍️ Motivational Story by Rajesh Laxman Gavade जन कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से दर्शनार्थ समस्त जनमानस के लिए ✍️📣🌟 “अधूरी मंजिल का...

एक छोटा-सा गांव था—जहाँ रहने वाला एक साधारण सा लड़का आरव अपने सपनों को लेकर शहर मुंबई आया...

📰✨ ✨📰🔥 “हौसले की उड़ान” 🔥Motivational Speech by Rajesh Bhatt Saab (Bollywood Writer & Director, Mumbai)जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई के माध्यम से प्रस्तुतकर्ता: धनंजय...

🙏 नमस्कार भारतवासियों! सबसे पहले जन-कल्याण टाइम न्यूज़ मुंबई और उसके माध्यम से पूरे देश और हर दिल तक...