Milind Deora Resigns:कांग्रेस को तगड़ा ‘झटका’, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

Date:

Share post:

मुंबई: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) से पहले ही कांग्रेस (Congress) को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल आज पार्टी के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Dewda) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कयास यह हैं कि वे आज शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। दरअसल मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर उद्धव की शिवसेना (UBT) अपना दावा पेश कर रही है, जिसके बाद से ही देवड़ा खासे नाराज चल रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात उन्होंने उद्धव गुट को चेतावनी भी दी थी। साथ ही साथ बीते दिन चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह अपने समर्थकों से इस बात बातचीत कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किया शेयर
वहीं इस्तीफा देते हुए मिलिंद देवड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से अटूट सपोर्ट के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का तहे दिली से आभारी हूं।’
बताया था अफवाह
हालांकि बीते शनिवार को ही मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने उन अटकलों को ‘अफवाह’ बताया था कि वह पार्टी छोड़कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल होने वाले हैं। देवड़ा ने हालांकि संवाददाताओं से कहा था कि वह अपने समर्थकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
कांग्रेस को बड़ा झटका
ऐसे में देवड़ा के इस्तीफे को लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं देवड़ा आज शिंदे की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि मिलिंद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं और दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। मिलिंद राहुल गांधी के उन चंद करीबियों में भी गिने जाते हैं, लेकिन वे बीते कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे और उनकी नाराजगी की वजह लोकसभा की दक्षिण मुंबई सीट है, जहां से वह 2004 से साल 2014 तक सांसद रहे हैं।
मिलिंद ने 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट पर जीत भी दर्ज की थी। हालांकि उन्हें साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में अविभाजित शिवसेना द्वारा हार का सामना भी करना पड़ा था।

Related articles

निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म “खेल पासपोर्ट का” का ट्रेल रिलीज़ मुंबई में।

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) मुंबई, 19अप्रैल। बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अर्जुन राज...

मुंबईकरों को अब पहले से मिलेगी पेड़ों की छंटाई की जानकारी

21 अप्रैल 2025 से वार्ड ऑफिस के सूचना फलक और सोशल मीडिया पर जारी होगा शेड्यूल बरसात से पहले...

गुड फ्राइडे (Good Friday) ईसाई धर्म में एक महत्वपूर्ण पवित्र दिन है, जो प्रभु यीशु मसीह (Jesus Christ) के क्रूस पर बलिदान और मृत्यु...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह दिन ईस्टर संडे से पहले आने वाला शुक्रवार है...