आरटीआई कार्यकर्ता महेंद्र पटेल गिरफ्तार, घर से एक करोड़ कैश एवं 400 फाइलें भी जब्त

Date:

Share post:

राज्य में शाला संचालकों से तोड़बाजी करने वाले तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता महेंद्र पटेल नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेंद्र पटेल ने 18 से ज्यादा स्कूलों में तोड़ किया है। वह गांधीनगर के सेक्टर 7 में रहता है। सूरत के स्कूल संचालकों से 66 लाख रुपये ऐंठ लिये थे। महेंद्र पटेल आरटीआई से जानकारी मांगने के बाद स्कूल में तोड़बाजी कर रहे थे। इसके अलावा वह स्कूल में नियमों का उल्लंघन करने पर अनुमति रद्द कराने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। 

स्कूल संचालक ने सीआईडी ​​क्राइम में शिकायत दर्ज करायी थी

सूरत के स्कूल संचालक ने सीआईडी ​​क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर तोड़बाजी मामले में महेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया गया। संभावना यह भी है कि सीआइडी क्राइम की पूछताछ में और भी जानकारियां सामने आयेंगी। राज्य में शिक्षा माफिया की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों  में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस तोड़बाज महेंद्र पटेल की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का भी खुलासा हुआ है, उसके साथ कुछ पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग के भी कई लोग शामिल बताये जा रहे हैं। महेंद्र पटेल बच्चों की फिल्म दिखाने के बहाने स्कूल में दाखिल होता था।

सीआईडी ​​क्राइम ने महेंद्र पटेल के पास से 1 करोड़ से ज्यादा कैश के साथ 400 से अधिक फाइलें बरामद की हैं। इसके अलावा सोने के आभूषण भी मिले हैं। जो भी व्यक्ति स्कूल से अनुमति मांगता था, वह उससे सेटिंग कर लेता था। गौरतलब है कि 18 से ज्यादा स्कूलों में तोड़ किय़ा था, जिसमें दक्षिण गुजरात में 12 से ज्यादा स्कूलों में तोड़ किया था। 

Related articles

“सादगी परम सौंदर्य है।शमा – यानी खुद जलकर दूसरों को रौशनी देना – उत्कृष्ट बल है। विनम्रता – यह सबसे अच्छी तर्कशक्ति है, क्योंकि...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) मित्रों, यही है जीवन की सच्चाई।हम अक्सर बड़ी चीजों में...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) में सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ललित मनचंदा (Lalit Manchanda) की आत्महत्या की खबर ने मनोरंजन उद्योग और...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 36 वर्षीय ललित मनचंदा का निधन 21 अप्रैल 2025 को...

एसोसिएशन ऑफ सिने एंड टीवी/ एड प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव्स का स्वर्ण जयंती समारोह 1 मई को….!

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) आयोजन का अवलोकनएसोसिएशन ऑफ सिने एंड टीवी/एड प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव्स (ACTAPE)...

बहुत सुंदर और भावुक मोटिवेशनल स्पीच का अंश है, जिसे RLG Production के माध्यम से प्रसारित किया गया है। इसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) यह इसका पूरा विवरण प्रस्तुत है:विवरण:स्पीच का शीर्षक:"अब शिकायत किससे...