महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड में गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे 2 भाइयों की जलकर मौत

Date:

Share post:

Pimpri-Chinchwad: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड शहर में एक गोदाम में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां रवाना की गई। 40 फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में दो सगे भाईयों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड शहर के वाल्हेकरवाडी इलाके (Walhekarwadi) में आधी रात के बाद करीब ढाई बजे गोदाम में आग लगी। हादसे में ललित अर्जुन चौधरी (उम्र 21 वर्ष) और कमलेश अर्जुन चौधरी (उम्र 23 वर्ष) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो दोनों भाई सो रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि आग देर रात करीब 2.25 बजे लगी। कमलेश और उसका छोटा भाई ललित जब आग लगी तो जय मल्हार कॉलोनी के गोदाम में एल्युमीनियम फ्रेम स्टोर करके सो रहे थे। पिंपरी चिंचवड़ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि दो गोदाम में आग लगी। एक गोदाम में लकड़ी का सामान था और दूसरे में एल्युमीनियम फ्रेम थे। दोनों गोदाम आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
आग लगने के बाद दोनों भाई धुएं और दम घुटने के कारण बेहोश हो गए और बाद में उनकी जलकर मौत हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय निवासी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग बढ़ती चली गयी। फायर ब्रिगेड ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और छानबीन जारी है। पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी गई ही।

Related articles

🎤 प्रेरणादायक संदेश 🎤”दुश्मनों के बीच भी रहो ऐसे… जैसे जीभ रहती है 32 दाँतों के बीच”✍️ वक्तृत्व : राजेश लक्ष्मण गावडे📺 प्रस्तुति :...

राजेश लक्ष्मण गावड़े मुख्य संपादक (जन कल्याण टाइम) 🌟 "जीवन की सबसे बड़ी चतुराई यही है - शांत...

शहरातील खड्ड्यांची गांभीर्याने दखल, खड्डे भरण्याचे काम प्रशासनाकडून युद्धपातळीवर होणार – शहर अभियंता अनिता परदेशी

पी.वी.आनंदपद्मनाभनकल्याण कल्याण डोंबिवलीत ठिकठिकाणी, विशेषतः डांबरी रस्त्यावर पडलेल्या खड्ड्यांची प्रशासनाने गांभिर्याने दखल घेतली असून हे खड्डे भरण्याचे काम युद्धपातळीवर...