Close Menu
    What's Hot

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    February 13, 2026

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    February 13, 2026

    🌸 साईं का संदेश – श्रद्धा, सबूरी और मानवता का मार्ग 🌸

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»मणिपुरः असम राइफल्स के जवान ने छह गैर-मणिपुरी सहयोगियों पर की ओपन फायरिंग
    Blog

    मणिपुरः असम राइफल्स के जवान ने छह गैर-मणिपुरी सहयोगियों पर की ओपन फायरिंग

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Assam Rifles jawan opened fire on six non-Manipuri colleagues
    Assam Rifles jawan opened fire on six non-Manipuri colleagues
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Manipur: नॉर्थ ईस्ट के सूबे मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास कथित तौर पर खुद को गोली से उड़ाने से पहले छह सहयोगियों पर फायरिंग कर दी थी. हालांकि, बुधवार (24 जनवरी, 2024) सुबह की इस घटना के बाद असम राइफल्स की ओर से साफ किया गया कि इस मामले का सूबे में जारी हिंसा से लेना-देना नहीं है.
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था. यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई है. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है और सुरक्षा बलों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. फायरिंग के लिए इस्तेमाल हुए राइफल को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू हुई है किस वजह से असम राइफल्स के जवान ने इस वारदात को अंजाम दिया, यह समझने के लिए उसके घर वालों से भी बात की जाएगी. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि फायरिंग के बाद खुदकुशी करने वाले जवान के मोबाइल को कब्जे में लिया जा रहा है ताकि आखरी बातचीत को ट्रैक किया जा सके.
    मणिपुर पुलिस ने क्या कहा
    मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है,”दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान के हाथों गोलीबारी की घटना हुई है. असम राइफल्स के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलीबारी की, जिसमें उनमें से छह घायल हो गए (सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं) ); बाद में जवान ने खुद को गोली मार ली.”
    घटना की जांच के आदेश
    सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,”इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, इस तथ्य को देखते हुए कि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है. तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. असम राइफल्स की सभी बटालियनों में सभी वर्गों के लोग हैं जिसमें मणिपुर के अलग-अलग समुदायों के लोग भी शामिल हैं. मणिपुर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए समाज के ध्रुवीकरण के बावजूद सभी सुरक्षाकर्मी एक साथ रह रहे हैं और काम कर रहे हैं.”

    Assam Rifles fire on six non-Manipuri Indo-Myanmar Border Manipur North East Province Manipur
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMumbai Clash: मुंबई के मीरा रोड पर हुए बवाल के बाद एक्शन की तैयारी में पुलिस
    Next Article Murder news: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या चल रहा था काफी मतभेद, आरोपी गिरफ्तार
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    एक कलाकार की वजह से मिली जानकारी“जीवन में गलत तो गलत ही होता है”राजपाल यादव केस से समाज के लिए बड़ी सीख✍️ एडिटर इन चीफ: राजेश लक्ष्मण गवड़े🗞️ Jan Kalyan Time News, Mumbai

    February 12, 2026

    🌺 सबका मालिक एक 🌺श्रद्धा, सबूरी और सेवा का अमर संदेश (बॉलीवुड लेखक–निर्देशक राजेश भट्ट साहब की कलम से)

    February 11, 2026

    “श्रद्धा, सबूरी और सेवा — यही जीवन का सत्य है”एक प्रेरणादायक संदेश बॉलीवुड लेखक–निर्देशक श्री राजेश भट्ट साहब (मुंबई) की ओर से जन–जन तक पहुँचे यह संदेश जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई के माध्यम से प्रस्तुति :धनंजय राजेश गावड़े प्रेस फ़ोटोग्राफ़र – जन कल्याण टाइम न्यूज़

    January 27, 2026

    🔥 प्रेरणादायक संदेश | आत्मसम्मान और आत्मबल की गूंज 🔥“ख़ुद की औक़ात होगी तो दुनिया क़दर करेगी,किसी के दाएँ-बाएँ खड़े होने से किरदार ऊँचे नहीं होते…”

    January 14, 2026

    🔥 KDMC निवडणुका : प्रभाग 12 मध्ये लीना कार्पेंचा जोरदार एल्गार🚨 आरोग्य, शिक्षण, पाणी व कनेक्टिव्हिटीसाठी ठोस कृतीचा निर्धारमुंबई | कल्याण – JanKalyanTime.in

    January 11, 2026

    😂 Breaking Funny News – RLG Production के माध्यम से देशवासियों के लिए हंसी की सौगात 😂✍️ B. Ashish Ji की कलम से

    December 9, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    By जनकल्याण टाइमFebruary 13, 2026

    पिछले साल अक्टूबर में दिए गए राष्ट्रपति ट्रंप का ये बयान एक बार फिर से…

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    February 13, 2026

    🌸 साईं का संदेश – श्रद्धा, सबूरी और मानवता का मार्ग 🌸

    February 13, 2026
    Top Trending

    PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के इस बयान पर आई भारत की प्रतिक्रिया

    By जनकल्याण टाइमFebruary 13, 2026

    पिछले साल अक्टूबर में दिए गए राष्ट्रपति ट्रंप का ये बयान एक…

    शादीशुदा होकर इन एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया Liplock, हीरोइन संग इंटीमेसी देख भड़की पत्नी?

    By जनकल्याण टाइमFebruary 13, 2026

    बॉलीवुड की फिल्मों से ही हमने प्यार का इजहार और रोमांस करना…

    🌸 साईं का संदेश – श्रद्धा, सबूरी और मानवता का मार्ग 🌸

    By जनकल्याण टाइमFebruary 13, 2026

    शिरडी साईं बाबा की यह दिव्य छवि केवल एक चित्र नहीं,बल्कि करुणा,…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.