Close Menu
    What's Hot

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के 26 सीटों के बयान से शिंदे की शिवसेना और अजित की एनसीपी में मचा बवाल
    Blog

    Lok Sabha Election 2024: बीजेपी के 26 सीटों के बयान से शिंदे की शिवसेना और अजित की एनसीपी में मचा बवाल

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीजेपी (BJP) के 26 सीटों (Seats) पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ने के बयान के बाद से शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी में बवाल मच गया है। खबर है कि 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर बीजेपी ने महाराष्ट्र में अपने सीटों की संख्या को साफ कर दी है। हालांकि इसके बारे में अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन जिस तरह से बयान सामने आया है उसमें बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया है। BJP महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 26 पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। खबर सुर्खियों में आते ही शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी में हड़कंप मच गया है। क्योंकि यह दोनों नेता भी अपनी पार्टी के लिए अच्छी संख्या में सीट पाना चाहते हैं। खबरों के मुताबिक एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ जल्द ही बैठक कर देवेंद्र फडणवीस सफल फार्मूले को निकालने का प्रयास करने वाले हैं।

    26 सीटों के इस बयान के बाद से बीजेपी की तरफ से अब यह इशारा कर दिया गया है कि वह सहयोगी दलों के लिए सीटों के साथ समझौता करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। हालांकि फडणवीस ने इशारा किया है वक्त पड़ने पर सीटों के आंकड़े को थोड़ा आगे पीछे किया जा सकता है। उन्होंने कहा, आमतौर पर मौजूदा सांसदों की सीट को बरक़रार रखने की अनुमति पार्टियों को होती है। वहीं शिंदे की शिवसेना की तरफ से यह बयान सामने आया है कि भारतीय जनता पार्टी को हम अपने बड़े सहयोगी दल के रूप में स्वीकार करते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं की वह सहयोगी दलों पर अपना फैसला थोपेंगे। आखिरकार बीजेपी हमारी मदद से ही सत्ता में आई है।
    वहीं एनसीपी (अजित पवार) के एक नेता का यह कहना है कि गठबंधन की राजनीति में थोड़ा ऊपर नीचे हमेशा होता है और ऐसे में आपसी बातचीत के बाद ही कोई बड़ा हल निकल पाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सीटों की खींचतान को लेकर तीनों पार्टी के बीच मतभेद या तनाव की किसी भी बात से इनकार किया गया है। उन्होंने यह बताया है कि हमारे नेता बहुत समझदार हैं सभी अनुभवी खिलाड़ी हैं और हम फार्मूले पर किसी मतभेद की उम्मीद नहीं करते हैं। बैठकर बात विचार करके फैसला किया जाएगा और उसके बाद औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

    शिंदे कम से कम 13 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
    2019 लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो भाजपा ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और अविभाजित शिवसेना के लिए भाजपा ने 23 सीटें छोड़ी थी, जिन 25 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार उतारे थे उसमें से बीजेपी 23 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटों पर उन्होंने जीत दर्ज की। उन 18 सांसदों में से 13 सांसद इस समय एकनाथ शिंदे के साथ हैं। ऐसे में शिंदे की इच्छा होगी कि उनकी पार्टी कम से कम 13 सीटों पर चुनाव लड़ें।

    एनसीपी का पलड़ा हल्का
    वहीं एनसीपी की अगर बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव में अविभाजित एनसीपी ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से वह महज 4 सीट पर ही जीत पाई थी। इन चार सांसदों में से केवल एक सुनील तटकरे इस समय अजित पवार गुट के साथ मौजूद हैं। बाकी के तीन सांसद अभी भी शरद पवार के पास हैं। ऐसे में अजित पवार की एनसीपी का पलड़ा लोकसभा चुनाव के लिए भारी नजर नहीं आ रहा है। हालांकि उन्हें कितनी सीट मिलती है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

    महाराष्ट्र का मौजूदा राजनीतिक समीकरण आशंकाओं से भरा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के शिवसेना इस समय मजबूत स्थिति में है और कहीं ना कहीं अजित पवार की एनसीपी का पलड़ा हल्का पड़ता दिखाई दे रहा है। लेकिन महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव के नतीजे अजित पवार की पार्टी के हक़ में आये थे। पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उस प्रदर्शन के आधार पर अजित पवार गठबंधन में लोकसभा के लिए मिलने वाली सीटों की संख्या को बढ़ाने के लिए दबाव डाल सकते हैं। खबर यह भी है कि अगर भाजपा अपने रुख पर अड़ी रहती है तो ऐसे में बीजेपी 26 शिवसेना 13 और अजीत पवार 9 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि गठबंधन की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है या आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबी आशीष का इतना हँसने वाला कॉमेडी वाला वीडियो आप नहीं देखा होगा
    Next Article भांडुप पुलिस स्टेशन में कॉकटेल पार्टी, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून यवतमाळ जिल्ह्यात काँग्रेसला…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Top Trending

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.