Close Menu
    What's Hot

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    May 30, 2026

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»सुरंग में फंसी 40 मजदूरों की जान, बचाने की जंग जारी, सुराख से ऑक्सीजन, पाइप से खाना
    Blog

    सुरंग में फंसी 40 मजदूरों की जान, बचाने की जंग जारी, सुराख से ऑक्सीजन, पाइप से खाना

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमNovember 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Lives of 40 laborers trapped in tunnel, fight to save lives continues, oxygen from hole, food from pipe
    Lives of 40 laborers trapped in tunnel, fight to save lives continues, oxygen from hole, food from pipe
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Tunnel Collapse in Uttarkashi: उत्तराखंड में एक दो नहीं पूरी चालीस लोगों की जान मौत के पंजे में फंसी हुई है…किसी भी वक्त मौत उन्हें अपना निवाला बना सकती है। असल में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कयारा में एक निर्माणाधीन टनल के धंसने से उसमें मजबूर फंस गए जिन्हें निकालने का काम बहुत तेजी से जारी है। इस मुश्किल काम के इस मिशन में सबसे हैरान करने वाला मंजर ये है कि यहां पाइपलाइन में कंप्रेसर के जरिए एक दबाब बनाकर टलन में फंस गए मजदूरों को खाना और पानी भेजा जा रहा है।
    रविवार को तड़के हुआ हादसा
    असर में दीपावली के रोज उत्तरकाशी में रविवार को तड़के एक हादसा हुआ। ब्रह्म खाल यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमाग्र पर सिलक्यारा में डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा अचानक टूट गया। जिसकी वजह से उस टनल में काम कर रहे करीब 40 मजबूर अंदर फंस गए। सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का काम तो तेजी से शुरू हो गया।

    पाइपलाइन के जरिए ही ऑक्सीजन
    मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। वॉकी टॉकी से टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क भी बनाया गया है। अब तक की खबर के मुताबिक टनल में फंसे तमाम मजदूर अभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। टनल में फंसे मजदूरों को पानी की आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन के जरिए ही ऑक्सीजन भेजी जा रही है। उसी पाइपलाइन से कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर मजदूरों तक चने के पैकेट भेजे गए हैं।

    छह राज्यों के मजदूर फंसे
    टनल में जिन राज्यों के मजदूर फंसे हैं उनमें बिहार के चार, उत्तराखंड के दो, बंगाल के तीन, यूपी के आठ, उड़ीसा के पांच झारखंड के 15 असम के दो और हिमाचल प्रदेश का एक मजदूर शामिल है। सिलक्यारा कंट्रोल रूम की तरफ से बताया गया है कि वॉकी टॉकी के जरिए टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क किया गया है। और अब तक की जानकारी से पता चला है कि अंदर फंसे सभी मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भीतर फंसे हुए लोगों तक खाने के पैकेट भिजवाये जा रहे हैं। बताया जा रहा है जो हिस्सा टनल का टूटकर गिरा है वो टनल के मुख से करीब 60 मीटर भीतर है। सुरंग चार धाम आल वेदर रोड परियोजना का हिस्सा है। आधिकारिक तौर पर ये भी जानकारी दी गई है कि करीब 160 बचाव कर्मी ड्रिलिंग मशीनों और खुदाई करने वाली मशीनों के जरिए टनल के उस हिस्से से मलबा हटाने में जुटे हैं जो टूटकर गिर गया। इसके अलावा ये काम और तेजी से हो सके उसके लिए प्रशासन की तरफ से कुछ और बड़ी हैवी मशीनों को मंगवाया गया है।

    मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात का जायजा लिया और जानकारी के लिए रुहेला से बात की साथ ही हिदायत दी कि हर मुमकिन तरीके से टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित ही बाहर निकाला जा सके तभी राज्य में असली दीवाली होगी। सीएम धामी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मैं हादसे की जगह मौजूद तमाम आला अधिकारियों के संपर्क में हूं और लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए हूं। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि तमाम मजदूर सुरक्षित अपने घर पहुँचें।

    डिले हुआ प्रोजेक्ट
    बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर आल वेदर सड़क का काम चल रहा है उससे उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर करीब 28 किलोमीटर कम हो जाएगा। इस टनल की लंबाई करीब 4.5 किलोमीटर बताई जा रही है। और अब तक इससुरंग के भीतर करीब 4 किलोमीटर की सड़क का निर्माणा कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि इस टनल को सितंबर 2023 तक पूरा होने का लक्ष्य था लेकिन इस प्रोजेक्ट में देरी हो गई है और अब माना जा रहा है कि मार्च 2024 तक इस टनल का कार्य पूरा हो जाएगा।

    40 laborers trapped in tunnel oxygen from hole Tunnel Collapse in Uttarkashi Uttarakhand
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMumbai News : मुंबई में मिला नशे का इंटरनेशनल रैकेट, जाम्बिया का युवक अरेस्ट, 15 करोड़ की कोकीन जब्त
    Next Article लड़की को पहले शराब पिलाई फिर किया गैंगरेप, लड़की के चीखने चिल्लाने वाला वीडियो वायरल
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद…

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    May 30, 2026

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    May 29, 2026
    Top Trending

    जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की फगवाड़ा में गोली मारकर हत्या, कार में आए अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत पर गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई।…

    हम रणवीर के साथ खड़े हैं’ FWICE के पंगे के बीच धुरंधर स्टार के सपोर्ट में CINTAA की पद्मिनी कोल्हापुरे

    By जनकल्याण टाइमMay 30, 2026

    रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े…

    क्या हुआ था ट्विशा की मौत की रात? गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर होंगे सवाल

    By जनकल्याण टाइमMay 29, 2026

    भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.