Close Menu
    What's Hot

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    June 7, 2026

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Mumbai Fire: जिंदा बची महिला ने बताया कुछ ऐसा कि आपका भी दिल दहल जाएगा
    Blog

    Mumbai Fire: जिंदा बची महिला ने बताया कुछ ऐसा कि आपका भी दिल दहल जाएगा

    teamjktimesBy teamjktimesOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में स्थित जय संदेश इमारत में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात लगी आग की लपटों और धुएं के गुबार के बीच मची चीख-पुकार में वहां रह रहे एक परिवार के लिए सांस लेना तक मुश्किल हो गया था और उन लोगों ने सोचा कि जान बचाने के लिए क्यों न वे लोग खिड़की से नीचे कूद जाएं. गोरेगांव स्थित इस सात मंजिला इमारत में जब भीषण आग लगी तो ज्यादातर लोग सो रहे थे. इमारत में रहने वाले कई परिवार उस मंजर को याद करते हुए सहमे दिखाई दिए. बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, आग में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि आग की वजह से भूतल पर खड़े कई वाहन जलकर खाक हो गए. इमारत में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने संवाददाताओं को बताया कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को दमकल कर्मियों ने बचाया. उन्होंने बताया कि लेकिन कुछ घंटों पहले तक सब कुछ काला, डरावना था और दम घुटने जैसी परिस्थितियां थीं.

    उन्होंने बताया कि वे लोग घर के भीतर थे और आग व धुएं की वजह से ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे थे. महिला ने बताया, ”मुझे गुर्दे की बीमारी है इसलिए मेरे परिवार के सदस्य मुझे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित थे. मैं बहुत तेज-तेज सांस ले रही थी. मुझे लगा कि मेरा गला भर सा गया है और मैं उल्टी करना चाहती थी.” उन्होंने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य दरवाजे की ओर भागे लेकिन आग की लपटों की वजह से वहां तक नहीं पहुंच सके. महिला के मुताबिक, ”हमारे मन में ख्याल आया कि जान बचाने के लिए खिड़की से कूद जाएं. मेरे पिता ने कई बार ऐसा करने का प्रयास भी किया लेकिन हमने उन्हें रोका.” उन्होंने बताया, ”मेरा डरा-सहमा परिवार अंधेरे में मदद के लिए चिल्ला रहा था. एक घंटे बाद दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और हमें बाहर निकाला.

    महिला ने बताया कि दमकल कर्मियों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाले गए लोगों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जो बहुत डरा हुआ था और रो रहा था. दमकल अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गोरेगांव पश्चिम में स्थित जय संदेश इमारत की छत और विभिन्न मंजिलों से करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. एक अन्य महिला ने बताया कि आग देर रात करीब ढाई बजे निचली मंजिल पर लगी. उन्होंने बताया कि लोग गहरी नींद में सो रहे थे. महिला के मुताबिक, इमारत में धुआं और आग की लपटों को देखने के बाद ही उन्हें खतरे का अहसास हुआ. इमारत में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने देर रात करीब तीन बजे एक धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सीढ़ियों से दूसरे लोगों के कमरों के बाहर लगी घंटियां बजाते हुए इमारत से बाहर निकल गए.

    shake your heart. woman who survived
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई से अहमदाबाद का सफर अब 9 नहीं, दो घंटे में होगा तय, टनल हुई बनकर तैयार, जल्द गुजरेगी बुलेट ट्रेन
    Next Article Mumbai Underground Metro:अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 फेज 1 का दिसंबर में होगा उद्घाटन, आरे से बीकेसी तक पूरा हुआ काम
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026

    🔱 महाशिवरात्रि 2026 SPECIAL 🔱💥 भक्ति का दिव्य स्वर, जो सीधे दिल से महादेव तक पहुँचे 💥🎶 अजय बाली का शिवभजन🕉️ “जय शिव शंकर जय भोलेनाथ”🚩 भव्य रूप से हुआ RELEASE 🚩━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून यवतमाळ जिल्ह्यात काँग्रेसला…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    June 7, 2026

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    June 7, 2026
    Top Trending

    काँग्रेसला मोठा धक्का; साहेबराव कांबळेंसह यवतमाळ जिल्ह्यातील शेकडो कार्यकर्त्यांचा शिवसेनेत प्रवेश

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    पी.वी.आनंदपद्मनाभनमुंबई,राज्यभरात शिवसेनेच्या विस्ताराला वेग मिळत असल्याचे चित्र पुन्हा एकदा समोर आले असून…

    एक फ्लैट, बंद दरवाजा और दोस्त बनकर आया था कातिल… दिल्ली में महिला प्रोफेसर के मर्डर में क्या खुलासे हुए?

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में मौजूद सत्यं अपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता…

    📰 जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: एडिटर इन चीफ राजेश लक्ष्मण गावड़े✨ दिल्ली फ्लाइट से पहले अभिनेता विपिन भारद्वाज की विशेष मुलाकात, मुंबई में राजेश लक्ष्मण गावड़े, लेखक-निर्देशक राजेश भट्ट और RLG Production के स्पेशल DOP परेश पटेल भी रहे मौजूद मुंबई | जन कल्याण टाइम न्यूज़

    By जनकल्याण टाइमJune 7, 2026

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता विपिन भारद्वाज इन दिनों अपनी…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.