मोबाइल स्नेचर्स गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Date:

Share post:

बारडोली . सूरत ग्रामीण एलसीबी ने मोबाइल स्नेचिंग गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से कुल 115 मोबाइल बरामद कर जांच शुरू की है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर कडोदरा, कामरेज और कोसंबा के पास मोबाइल स्नेचर्स गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। कई लोग मोबाइल स्नेचिंग की शिकायत लेकर थाने पहुंचते थे। इस बीच, सूरत जिला एलसीबी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के मोबाइल बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर वलथान नहर से सूरत शहर जाने वाली सड़क पर निगरानी रखी गई। जहां से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा और उनके पास से 19 मोबाइल फोन बरामद किए। एक अन्य जानकारी के मुताबिक, छीने गए फोन की रकम को गिरोह के दूसरे सदस्य कीम चौराहे के पास बेचने जा रहे होने की जानकारी के आधार पर पुलिस ने वहां निगरानी रखी और 3 स्नैचर और 1 रिसीवर को पकड़ लिया। पुलिस ने चारों से करीब 96 मोबाइल फोन बरामद किए। एलसीबी पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के पास से 115 मोबाइल बरामद किए और स्नैचिंग के लिए इस्तेमाल किए गए 5 वाहन बरामद कर कुल 10,56,500 की संपत्ति जब्त की। मामले में पुलिस ने सात जनों को गिरफ्तार किया।

Related articles

🎬 कॉमेडी का धमाका: RLG प्रोडक्शन के मंच पर Rajesh Bhatt साहब की अदाकारी और B. Ashish की लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी✍️ प्रस्तुति:Jan...

🌟 प्रस्तावना मुंबई…जहाँ सपने कैमरे की लाइट में सांस लेते हैं,जहाँ हर कलाकार अपने हुनर से कहानी रचता है,और...

जितना सीधे रहोगे… उतना ठोके जाओगे – यही दुनिया की हकीकत ...

प्रस्तावना दुनिया एक अजीब सा कारखाना है…यहाँ हर इंसान किसी न किसी रूप में एक कील है।कोई टेढ़ा, कोई...

“धर्म नहीं, नीयत पर सवाल है” एक सामाजिक संदेश , बॉलीवुड लेखक-निर्देशक श्री राजेश भट्ट...

समुद्र की लहरों की तरह यह समाज भी कभी शांत रहता है, तो कभी उफान पर आ जाता...