Close Menu
    What's Hot

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    June 10, 2026

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»Kerala Serial Blast:केरल में सीरियल धमाकों के बाद मुंबई और पुणे में अलर्ट, दिल्ली से एनएसजी रवाना
    Blog

    Kerala Serial Blast:केरल में सीरियल धमाकों के बाद मुंबई और पुणे में अलर्ट, दिल्ली से एनएसजी रवाना

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Kerala Serial Blast: केरल में सीरियल धमाकों के बाद महाराष्ट्र में पुलिस सतर्क हो गयी है। मुंबई समेत कई जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। केरल के एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह एक के बाद एक सिलसिलेवार धमाके हुए। धमाकों में एक महिला की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। खबर है कि यह धमाका ईसाई समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम को निशाना बनाकर किया गया।
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोच्चि के कलामासेरी में सुबह करीब 9:40 बजे ईसाई प्रार्थना सभा में विस्फोट हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग सह्मिल हुए थे। बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच कम से कम चार धमाके हुए। इन धमाकों से पूरा इलाका दहल गया और वहां अफरा-तफरी मच गई। धमाके में घायल करीब 20 लोग आईसीयू में है। दो पीड़ित वेंटिलेटर पर हैं और एक अन्य की हालत बेहद गंभीर है।
    मुंबई, पुणे में अलर्ट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में हुए धमाके के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर में सुरक्षा के सभी कदम उठाए जा रहे हैं। सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मुंबई के साथ-साथ पुणे में भी पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी तरह की कोई कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न हो। खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

    आईईडी ब्लास्ट की आशंका

    केरल के डीजीपी डॉ शेख दरवेश साहब ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह आईईडी डिवाइस से संबंधित विस्फोट है, फ़िलहाल मामले की जांच चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर धमाके में इस्तेमाल तार, बैटरी और अन्य संदिग्ध सामान मिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कथित बम टिफिन बॉक्स में रखा गया था।

    दिल्ली से NSG रवाना

    केरल पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियां भी धमाके की जांच में जुट गई हैं। केंद्र सरकार ने इस विस्फोट की जांच एनआईए (NIA) को सौंपी है। वहीं, दिल्ली से एक अधिकारी सहित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की आठ सदस्यीय टीम विस्फोट स्थल पर पहुंच रही है। एनएसजी मामले की छानबीन कर साक्ष्य जुटाएगी।

    Alert in Mumbai and Pune Kerala Serial Blast NSG leaves from Delhi serial blasts in Kerala
    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePadmini Taxi Mumbai: मुंबई की सड़कों पर 6 दशक से चल रही ‘काली-पीली’ अब नहीं आएगी नजर
    Next Article Mumbai: ‘अयोग्य होने पर भी शिंदे ही रहेंगे मुख्यमंत्री’, विधायकों को अयोग्यता पर फैसले से पहले बोले फडणवीस
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास…

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    June 10, 2026

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    June 10, 2026
    Top Trending

    बागपत: सोहनलाल और विकास को गोलियों से भूनने वाले हिस्ट्रीशीटर वरुण की भी मौत; बड़ौत बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    यूपी के बागपत में पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े व्यापारी सोहनलाल और…

    US-Iran में जंग… जापान से कोरिया तक मचा कोहराम, भारतीय बाजार में तूफानी तेजी

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    Stock Market में बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई. ये तेजी…

    गुजरात में रिश्तों का कत्ल, 30 लाख की संपत्ति के लिए छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर

    By जनकल्याण टाइमJune 10, 2026

    गुजरात के छोटा उदेपुर में पिता की 30 लाख रुपये की संपत्ति…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.