नवसारी में 200 करोड़ के 146 एमओयू हुए

Date:

Share post:

नवसारी। वाइब्रेंट गुजरात 2024 के प्री इवेंट के तहत वाइब्रेंट गुजरात वाइब्रेंट नवसारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री सह राज्य के वित्त मंत्री कनू देसाई ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उद्यमियों ने राज्य सरकार के साथ नवसारी जिले में 212 करोड़ के 146 एमओयू किए गए। इसके जरिए नवसारी में बड़े पैमाने पर रोजगार का सर्जन होगा। इस मौके पर फार्मास्यूटिकल्स के लिए 50 करोड़, इंडस्ट्रियल पार्क डवलपमेंट के लिए करीब 91 करोड़, एस एस अल्युमिनियम एंड कॉपर के लिए 10 करोड़ के पूंजी निवेश के लिए जिला उद्योग केंद्र नवसारी के साथ एमओयू किया। नवसारी जिले के जलालपोर तहसील के वांसी में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण होना है। जिले में जीआईडीसी के मार्फत स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर नवसारी के विधायक राकेश देसाई, पूर्व मंत्री सह विधायक नरेश पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।

Related articles

मंदिर के अंदर महिला पुजारी की हत्या, पुराने विवाद में चाकू गोदकर ले ली जान, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हिरासत में ली गई महिला सहित दो...

नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए संदेश नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच...

जब ‘शोले’ में धर्मेंद्र से गलती से चल गई थी असली गोली, बाल-बाल बचे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर का खुलासा

शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने खुलासा किया है कि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान, गलती...

शीर्षक:“श्रद्धा सबूरी और संघर्ष — यही जीवन की सच्ची जीत है”(एक प्रेरणादायक संदेश जन–जन के नाम) लेखन एवं संदेश राजेश भट्ट (मुंबई...

🌼 प्रस्तावना इस कलयुग की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसान सबसे ज़्यादा जिस चीज़ को खो चुका है, वह...