
31 दिसंबर तक 2.5 लाख आवेदकों को सीएए के तहत नागरिकता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाएगी और 31 दिसंबर तक 2.5 लाख आवेदकों को नागरिकता दी जाएगी। वे उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में ‘इंटरनेशनल मतुआ गोसाई कन्वेंशन 2026’ को संबोधित कर रहे थे, जो मतुआ समुदाय का पारंपरिक गढ़ माना जाता है।
अधिकारी ने समुदाय के विकास के लिए ₹50 करोड़ दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक केवल 25,000 लोगों को ही सीएए के तहत नागरिकता मिली है। उनके अनुसार, सरकार सुनवाई की प्रक्रिया तेज करेगी और 31 दिसंबर तक 2.5 लाख आवेदकों को नागरिकता दे देगी।
