Close Menu
    What's Hot

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨HR और सुपरवाइजर पर मजदूरों ने उठाए गंभीर सवाल! वेतन भुगतान विवाद से बढ़ा आक्रोश, मजदूर बोले – काम पूरा, पैसा कहां गया? जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»Blog»बीच सड़क पर मर्डर: सनकी आशिक ने सरेआम की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, तमाशबीन लोग बनाते रहे वीडियो
    Blog

    बीच सड़क पर मर्डर: सनकी आशिक ने सरेआम की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या, तमाशबीन लोग बनाते रहे वीडियो

    teamjktimesBy teamjktimesJune 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    30 सेकंड में रिंच से प्रेमिका पर किए 15 वार


    पालघर। कुछ घटनाएं सुन्न कर देने वाली होती हैं. हमें समझ नहीं आता कि हम इन घटनाओं पर अपनी बात कैसे कहें. खासकर जब ये घटनाएं सबके सामने खुलेआम घटती हैं तो दिमाग फट जाता है. मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में हुई एक घटना ने हिलाकर रख दिया. ये घटना आपको किसी बुरे सपने या किसी हॉरर फिल्म जैसी लग सकती है, लेकिन हकीकत में ये घटना घटी है, जिसमें एक सनकी आशिक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी. हैरानी की बात तो ये थी कि उसने सरेआम हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. लेकिन किसी ने भी उस लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की. सनकी प्रेमी उस पर रिंच से वार करता रहा. लोग तमाशबीन बने रहे. इस बीच दो युवकों ने थोड़ी हिम्मत जरूर दिखाई, लेकिन आरोपी के सिर पर इस कदर खून सवार था कि वो उन्हें भी रिंच दिखाकर डराने लगा. इसलिए दोनों युवक भी पीछे हट गए. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरती उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और आरोपी रोहित हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है।

    सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हत्या की पूरी वारदात
    इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरती पर रोहित बड़ी लोहे की रिंच से पीछे से हमला करता है। जिससे आरती सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद रोहित उस पर रिंच से तब तक हमला करता है, जब तक वह दम नहीं तोड़ देती।

    प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
    वालिव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर जयराज नरवरे ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित और आरती पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। रोहित को अचानक उसपर संदेह हुआ कि वह उसे धोखा दे रही है और किसी दूसरे लड़के के साथ रिलेशनशिप में है। इसको लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ और अंत में आरती ने ब्रेकअप कर लिया। कथित तौर पर रोहित इसी को लेकर गुस्से में था और आरती को मार डाला। वालिव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना की आगे की जांच चल रही है।

    ठाकरे गुट की नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
    वहीं इस घटना पर ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि एक युवक लड़की की इस तरह दिनदहाड़े हत्या कर देता है और लोग देखते रहते हैं. आसपास से 10-15 लोग गुजर जाते हैं. ये पूरी तस्वीर चौंकाने वाली है. कोई भी आदमी लड़की की मदद के लिए नहीं आता. जब मुंबई के आसपास ऐसी घटनाएं होती हैं तो एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा होता है. सुषमा अंधारे ने कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी के पास होने वाली इतनी गंभीर और भयानक घटना महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली है.


    बच सकती थी जिंदगी अगर

    तमाशबीन नहीं बने रहते तो
    वारदात के समय वहां से दर्जनों लोग गुजरे, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे। हालांकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने रोहित को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसके सिर पर खून सवार था। उसने उस शख्स पर भी हमला करने की कोशिश की, जिससे वह डरकर चले गया। हालांकि तब तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई भी 20 वर्षीय आरती यादव को बचाने के लिए आगे नहीं आया। पुलिस ने कहा कि यदि प्रत्यक्षदर्शी रोहित को रोकने का प्रयास करते तो आरती की जान बच सकती थी।

    पुलिस ने कार्रवाई की होती तो
    मृतक आरती यादव की बहन सानिया यादव ने आरोप लगाया कि रोहित पिछले तीन-चार दिनों से उसकी बहन को परेशान कर रहा था. शनिवार को उसने आरती की पिटाई की थी. आरती का मोबाइल तोड़ दिया था. सानिया ने बताया कि परिवार ने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। सानिया ने कहा कि वह अपनी बहन आरती यादव को इंसाफ दिलाकर रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleStock Market Record: शेयर बाजार की ऐतिहासिक ऊंचाई, निफ्टी पहली बार 23,500 के पार
    Next Article चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट और राजधानी के 60 अस्पतालों को मिली बम उड़ाने की धमकी
    teamjktimes
    • Website

    Related Posts

    *पिंपळेश्वर महादेव मंदिराच्या*संघर्ष संपला आणि महादेव भक्तांचा विजय झाला*- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

    June 9, 2026

    कौन थे जीवा माहाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान ने निभाया किरदार; बहादुरी ऐसी कि बन गई चर्चित कहावत

    May 2, 2026

    🗞️ जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई (Goa Bureau)🌐 www.jankalyantime.in👉🏾 स्थान: ओल्ड गोवा🔥 विशेष रिपोर्ट: “संत फ्रांसिस ज़ेवियर – आस्था, सेवा और एकता के प्रतीक”🖊️ रिपोर्ट: कृष्णकांत एकनाथ पायाजी (गोवा ब्यूरो)

    April 28, 2026

    सेंसेक्स 800 अंक फिसला, निफ्टी 24,365 के पास, किन वजहों से बाजार में आई भारी गिरावट?

    April 22, 2026

    बॉब क्रिस्टो: पेशे से इंजीनियर, परवीन बाबी को देखकर आया भारत, विदेशी था ये विलेन

    March 28, 2026

    कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी… असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पूजा की…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨HR और सुपरवाइजर पर मजदूरों ने उठाए गंभीर सवाल! वेतन भुगतान विवाद से बढ़ा आक्रोश, मजदूर बोले – काम पूरा, पैसा कहां गया? जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल

    June 16, 2026
    Top Trending

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨HR और सुपरवाइजर पर मजदूरों ने उठाए गंभीर सवाल! वेतन भुगतान विवाद से बढ़ा आक्रोश, मजदूर बोले – काम पूरा, पैसा कहां गया? जन कल्याण टाइम न्यूज़, मुंबई प्रस्तुति: प्रेस फोटोग्राफर परेश पटेल

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कई मजदूरों और कर्मचारियों द्वारा यह शिकायत सामने आई है कि उन्हें…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.