Close Menu
    What's Hot

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    June 16, 2026

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Facebook X (Twitter) Instagram
    jankalyan time
    Home»entertainment»Oscars 2026 में नहीं दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नाराज हुए इंडियन फैंस, बोले- इतनी हाईप क्यों
    entertainment

    Oscars 2026 में नहीं दी गई धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, नाराज हुए इंडियन फैंस, बोले- इतनी हाईप क्यों

    जनकल्याण टाइमBy जनकल्याण टाइमMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ऑस्कर्स 2026 में उन दिवंगत एक्टर्स को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने सिनेमा जगत में अपने योगदान से कई मुकाम हासिल किए थे. हॉलीवुड के कई दिवंगत एक्टर्स को इस दौरान याद किया गया, लेकिन बॉलीवुड के लेजेंड धर्मेंद्र का कहीं जिक्र नहीं हुआ. ऐसे में इंडियन फैंस इस बात से खफा हैं.

    अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ. यहां कई दिग्गज हॉलीवुड कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग के लिए अकैडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर जीता. इस सेरेमनी में एक खास सेगमेंट उन दिवंगत एक्टर्स के लिए भी रखा गया, जिन्होंने सिनेमा जगत में अपने योगदान से कई मुकाम हासिल किए.

    धर्मेंद्र को नहीं दी गई श्रद्धांजलि

    ऑस्कर अवॉर्ड में मेमोरियम सेगमेंट की बहुत अहमियत होती है. इसमें पिछले साल गुजर चुके दुनियाभर के कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है. इस साल ऑस्कर 2026 में साल 2025 के उन कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी मौत ने सभी को उदास किया. हालांकि इस लिस्ट में बॉलीवुड के किसी भी दिग्गज कलाकार का जिक्र नहीं हुआ.

    साल 2025 में बॉलीवुड ने अपना सबसे बड़ा सितारा लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को खोया था. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा धक्का था. मगर उन्हें ऑस्कर 2026 में श्रद्धांजलि नहीं दी गई, यहां तक कि उनके नाम का जिक्र भी सेरेमनी में नहीं हुआ. सिर्फ हॉलीवुड के कलाकारों को ही श्रद्धांजलि दी गई. इस बात से इंडियन फैंस बेहद नाराज दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर उनका गुस्सा देखा जा सकता है.

    एक यूजर ने लिखा है, ‘ऑस्कर ने पिछले साल गुजरे लोगों की लिस्ट दिखाई, लेकिन धर्मेंद्र का नाम नहीं लिया. वो इंडियन सिनेमा के महान कलाकार थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी फिल्मों को दी. इतनी हाईप क्यों, जब हमारे बड़े सितारों को कोई पहचान नहीं मिलती? आखिर ये मुख्य रूप से हॉलीवुड का शो है, सच में इंटरनेशनल नहीं.’

    ऑस्कर अवॉर्ड्स में पहले बॉलीवुड सितारों को याद किया जा चुका है. श्रीदेवी, इरफान, शशि कपूर, समेत कई कलाकारों को मेमोरियम सेगमेंट के जरिए श्रद्धांजलि दी गई थी. मगर धर्मेंद्र का ऑस्कर्स में कोई जिक्र ना होना, ये बहुत सरप्राइजिंग बात थी. एक्टर को इससे पहले BAFTA अवॉर्ड्स में सिनेमा जगत में किए गए उनके योगदान को सलामी दी गई थी.

    मेमोरियम लिस्ट में था धर्मेंद्र का नाम

    ऑस्कर में दिखाई गई श्रद्धांजलि वीडियो में धर्मेंद्र की गैर मौजूदगी ने लोगों को परेशान जरूर किया है. लेकिन अकैडमी अवॉर्ड्स ने उन्हें अपनी वेबसाइट पर खास याद किया है. धर्मेंद्र के अलावा बॉलीवुड में ‘भारत’ के नाम से मशहूर रहे मनोज कुमार का भी नाम शामिल है. बी. सरोजा देवी और कोटा श्रीनिवास राव को भी अकैडमी अवॉर्ड्स ने वेबसाइट के जरिए श्रद्धांजलि दी है.

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article🚨 BREAKING NEWS | जन कल्याण टाइम्स न्यूज़ मुंबई✈️ वरिष्ठ नागरिक यात्री से बदसलूकी का मामला — एयरलाइन मैनेजर ने मांगी माफी
    Next Article 🌼 साईं राम 🌼🌺 साईं बाबा का दिव्य संदेश 🌺“घबराओ मत, पागल मत बनो।अभी हमारे जीवन में बहुत सी जिम्मेदारियाँ निभानी बाकी हैं।अपने घर में रहो, शांत रहो और मेरे नाम का स्मरण करते रहो।क्या मैं हर समय तुम्हारे साथ नहीं हूँ…? मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ, हर पल, हर परिस्थिति में…!!”
    जनकल्याण टाइम

    Related Posts

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026

    2 बच्चों का पिता है लगान का ‘बाघा’, विदेशी हसीना संग की शादी, इतनी बड़ी हैं बेटियां, लूटी लाइमलाइट

    June 15, 2026

    तब्बू के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी कटरीना कैफ? ‘चांदनी बार 2’ से होगा कमबैक

    June 14, 2026

    हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने किया मंडे धमाका, पिछड़ी वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म

    June 12, 2026

    2 बच्चों की मां है अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी, लाडली के जन्मदिन पर रिवील किया चेहरा, दिखाई क्यूट झलक

    June 11, 2026

    करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Economy News

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी 136 अंक चढ़कर…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    June 16, 2026

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    June 16, 2026
    Top Trending

    Stock Market Rally: बाजार में अच्‍छी तेजी… सेंसेक्‍स 550 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली. निफ्टी…

    पत्नी पर शक करता था पति, दिनदहाड़े उठाया ये खौफनाक कदम

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक ईंट सप्लायर ने कथित तौर पर अपनी…

    एक्ट्रेस संचिता उगले को था आउटसाइडर होने का मलाल, स्ट्रगल पर छलका था दर्द

    By जनकल्याण टाइमJune 16, 2026

    कुमकुम भाग्य’ फेम टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई…

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement
    Demo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.