Monsoon Update: गुड न्यूज, अंडमान पहुंच गया मॉनसून, महाराष्ट्र में कब करेगा प्रवेश?

मुंबई: भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर पहुंच चुका है। इसके बाद 31 मई को मॉनसून केरल में प्रवेश करेगा। दरअसल मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि 19 मई को मॉनसून अंडमान पहुंचेगा। जो कि सही समय पर वहां पहुंच गया। वहीं जून के पहले सप्ताह में मॉनसून महाराष्ट्र में प्रवेश करेगा।
अंडमान पहुंचा मॉनसून
मई आधा बीत चुका है। विदर्भ समेत महाराष्ट्र में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग मॉनसून का इंतजार करते हैं। मौसम विभाग ने कहा था कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इस साल मॉनसून जल्दी आएगा। मॉनसून को लेकर पुणे मौसम विभाग के प्रमुख केएस होसालिकर ने इस संबंध में ट्वीट किया है।
तीन दिन पहले अंडमान पहुंचा मॉनसून
पुणे मौसम विभाग के प्रमुख ने ट्वीट में बताया कि 19 मई को अंडमान में मॉनसून के पहुंचने की जानकारी दी। होसालिकर ने लिखा, हर बार मॉनसून 22 मई तक अंडमान में प्रवेश करता है। लेकिन इस साल यह तीन दिन पहले यानी 19 मई को पहुंच गया है। इसके बाद मॉनसून के आगमन के साथ ही अंडमान में बारिश शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *