डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार इंसानों पर हमला करने वाले कुत्तों की कुछ नस्लों पर प्रतिबंध लगाएगी। लोगों के घर में कुत्ते हैं, लेकिन वे उन्हें टीका नहीं लगवाते हैं। दो महीने पहले उत्तरी गोवा के तालेगाओ में एक घटना घटी थी, जिसमें एक कुत्ते ने गेट से कूदकर एक बच्चे पर हमला कर दिया था। वसीएम सावंत ने पणजी में ‘रेबीज मुक्त गोवा स्टैटिक प्वाइंट टीकाकरण अभियान’ का उद्घाटन करने के बाद कहा, ”वह चार-पांच दिन तक गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा। मैं टीकाकरण करने की अपील करता हूं। कुछ नस्लों पर हम प्रतिबंध लगाना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में नहीं चाहते… जो सीधे इंसानों पर हमला करते हैं।” सीएम ने कहा कि कुत्तों के कारण दोपहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए उनकी आबादी को नियंत्रण में लाया जाना चाहिए। सरकार का इरादा रेबीज को खत्म करने का है जिससे गोवा को रेबीज मुक्त बनाया जा सके और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा, “स्टैटिक प्वाइंट टीकाकरण अभियान का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक कुत्ते को टीका लगाना है, जिसमें लोगों को मिशन रेबीज के हितधारकों के साथ सहयोग करना होगा जो घर-घर जाएंगे।” सीएम ने लोगों से अपने कुत्तों का टीकाकरण कराने का आग्रह किया है। बाहरी राज्यों से कुत्तों को लाते समय टीकाकरण कराकर सावधानी बरतें। सीएम ने आगे कहा कि हालांकि, हम देश में पहले रेबीज़ मुक्त राज्य बन गए हैं, लेकिन हमारा काम अभी ख़त्म नहीं हुआ है। हमें गोवा में कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने की दिशा में और कदम उठाने होंगे। कुत्तों के काटने की घटनाओं और दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।
Related Posts
नागपुर में तेज रफ्तार कार ने 9 मजदूरों को कुचला, बच्चे समेत दो की मौत
- JKTTeam
- June 17, 2024
- 0
नागपुर: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में हिट एंड रन केस बढ़ते जा रहे हैं। आज सोमवार 17 जून को एक और ऐसा ही केस सामने […]
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के लिए छह नाम रेस में, कमला हैरिस ले रहीं संभावित उम्मीवारों का इंटरव्यू
- JKTTeam
- August 3, 2024
- 0
वाशिंगटन: आगामी चुनाव के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए छ नाम रेस में है। अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आगामी […]
नवसारी जिले में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरा, 100 किमी की रफ्तार से दौड़ा इंजन
- JKTTeam
- March 2, 2024
- 0
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रेलवे में माल ढुलाई का महत्व बढ़ा है। भारत की जनसंख्या में वृद्धि के साथ-साथ देश में अच्छी ट्रेनों की […]