इस बार 24 लाख दीपकों से जगमगाएगी रामनगरी

अयोध्या. अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी न्योता दिया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना है। इसके अलावा विदेशी मेहमान भी दीपोत्सव का आनंद लेंगे।

वहीं, इस बार अयोध्या को कुछ नए रेकॉर्ड बनाने के लिए भी तैयार किया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी सहित 47 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसमें 21 लाख दीप का वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी तीसरी बार अयोध्या आ सकते हैं। पहली बार 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन करने आए थे। दूसरी बार 2022 दीपोत्सव में वह अयोध्या आए थे। राम की पैड़ी पर दीप जलाने से लेकर राम कथा पार्क में उनकी मौजूदगी रही। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अगर आती हैं, तो यह उनकी पहली अयोध्या यात्रा होगी। राष्ट्रपति और पीएम के अयोध्या आगमन की संभावना को लेकर अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 23 सितंबर को नोडल अधिकारी कोविड 19 एंड वैक्सीनेशन अरबन को पत्र लिखा, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के साथ आवश्यक जांच की व्यवस्था मेला में कराने के लिए कहा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल लगातार बैठक कर रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के बैठक कर दीपोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *