31 वर्ष बाद ओडिशा से पकड़ा गया हत्यारोपी

सूरत. क्राइम ब्रांच ने 31 वर्ष पूर्व महिधरपुरा क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, ओडिशा के गंजाम जिले के उस्ताली गांव निवासी भीमा शेट्टी (63) ने 1992 में कृष्णा नामक युवक की हत्या कर दी थी। उस समय भीमा सूरत में रहता था और बेगमपुरा निर्वाण अखाड़े के पास लूम कारखाने में काम करता था। उस दौरान कृष्णा भी उसी कारखाने में काम करता था। दोनों के बीच काम को लेकर अक्सर विवाद होता था। कई बार विवाद होने के कारण भीमा उससे रंजिश रखे हुए था। उसने चाकू से हमला कर कृष्णा की हत्या कर दी। सूरत से भाग कर वह मुंबई चला गया। कुछ समय मुंबई में रहा और मामला ठंडा होने पर अपने गांव चला गया। गांव से कुछ दूर खलीकोट में रंगरोगन का काम करने लगा। इस बीच क्राइम ब्रांच को उसके गांव लौटने की पुख्ता सूचना मिली। क्राइम ब्रांच ने एक टीम भेज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *