अनूपगढ़। मेला देखकर घर लौट रहे 17 साल के नाबालिग की बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मर्डर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक नाबालिग के चाकू घोंप रहे हैं। घटना अनूपगढ़ के घड़साना मंडी के वार्ड नंबर-7 की सोमवार रात साढ़े 9 बजे की है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि अनिल अपने बड़े भाई पवन और पड़ोसी भागीरथ, सुभाष के साथ रामदेव के मेले से घर लौट रहा था। रास्ते में उसने भाई को बताया था कि पड़ोसी सारू उर्फ संसार सिंह, कीरत पाल और सुखचैन सिंह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चारों पीरखाना में एक शॉप पर कोल्ड ड्रिंक पीने रुके। इस दौरान बाइक पर तीन लड़के आए। उन्होंने अनिल को इशारा कर बुलाया। अनिल उनकी ओर बढ़ ही रहा था कि तीनों उसके पास पहुंच गए। युवकों ने अनिल पर चाकू से वार कर दिए।
Related Posts
BJP Minister Beaten Worker:‘महाराष्ट्र में हो क्या रहा है’, अब मंत्री अतुल सावे पर मारपीट का आरोप
- JKTTeam
- March 2, 2024
- 0
मुंबई: महाराष्ट्र में दिन-ब दिन राजनीतिक (Maharashtra Politics) माहौल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में ताजा मामला सामने आया था की महाराष्ट्र […]
मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र से कौन नेता बनेंगे मंत्री, जानें किसे-किसे आया फोन?
- teamjktimes
- June 9, 2024
- 0
मुंबई: लोकसभा चुनावों में भले ही बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति को सिर्फ 17 और बीजेपी को नौ सीटें मिली हैं लेकिन मोदी 3.0 में […]
पुणे: स्विमिंग पूल में लीक हुई क्लोरीन गैस, तैरने आए 20 लोग हो गए बेहोश; अस्पताल में भर्ती
- teamjktimes
- October 12, 2023
- 0
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ी घटना घटी है. पिंपरी-चिंचवड शहर में स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से करीब 20 लोगों […]