कॉमेडी के बेताज बादशाह है बी आशीष

संघर्षों के बीच नहीं मानी हार, आज लाखों लोगों को चेहरे पर ला रहे मुस्कान

नवसारी। कॉमेडी का एक ऐसा चेहरा जो आज पूरे क्षेत्र में मशहूर है. नाम है बी आशीष, जो अपनी कॉमेडी के लिए घर घर में जाने जाते है. बी आशीष छोटी फिल्मों के जरिए हंसी के साथ समाज में जागरूकता भी फैला रहे हैं.
आज भले ही बी आशीष एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं. लेकिन इसके पीछे भी एक संघर्ष भरी कहानी है, जो उनके कठिन समय और परिस्थितियों के बारे में बताती है. आज सोशल मीडिया के दौर में इनकी लोकप्रियता जितनी तेजी से बढ़ रही है, उसी तरह शुरुआती दिनों में रुकावटें भी आई थी. विपरीत हालातों का सामना करते हुए, अपने भीतर के कलाकार को लोगों के सामने पेश करते रहे.

लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे बी आशीष

बी आशीष बताते है कि कक्षा 7वीं और 8वीं में ही उन्हें कॉमेडी करने की रुचि हो गई थी. जॉनी लिवर जैसे हास्य कलाकारों को देखकर ही उन्हें हास्य और कॉमेडी करने का हुनर पैदा हुआ. इसके अलावा मूवी देखकर एक्टिंग और कॉमेडी को और निखारा है. बी आशीष जॉनी लीवर, राजपाल यादव और गोविंदा के बहुत बड़े फैन है. आज बी आशीष हजारों लाखों की भीड़ के चेहरे में मुस्कान ला देते है. इसके साथ ही बी आशीष स्टेज शो और आरएलजी प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल में शॉर्ट फिल्म और कॉमेडी करके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *