Mumbai LPG Cylinder Blast :मुंबई के बांद्रा में सिलेंडर फटने से हुआ भयंकर हादसा

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, राजधानी मुंबई (Mumbai) के बांद्रा (Bandra) इलाके में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने (LPG Cylinder Blast) से आग लगने से 8 लोग घायल हो गए है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस बाबत BMC ने जानकारी दी कि, मुंबई के बांद्रा इलाके में LPG गैस सिलेंडर फटने से आग लगने से 5 लोग घायल हो गए है। वहीँ इस आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना पर विवरण का इंतजार है।

गौरतलब है कि बीते 8 नवंबर मुंबई (Mumbai) के विले पार्ले (Vileparle) इलाके में सिलेंडर में विस्‍फोट होने के कारण हुए हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे। उक्त घटना वेस्‍टर्न एक्‍सप्रेस हाइवे (Western Express Highway) के पास स्थित न्‍यू कल्‍पना चॉल (New Kalpana Chawl) के पास हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *