2,655 किलो साबुन से बनाई गणपति प्रतिमा

सूरत. गणपति महोत्सव के दौरान युवा वर्ग को धार्मिक आस्था और रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से डॉ. अदिति मित्तल ने कुछ नए तरीके से गणपति प्रतिमा का निर्माण कर स्थापित की है। डॉ. मित्तल ने इस बार 2655 किलो साबुन से गणेशजी की अनोखी प्रतिमा बनाकर वीआर मॉल की आर्ट गैलरी में स्थापित किया है। उन्होंने करीब 2655 किलो साबुन से 11 फीट लंबी, 11 फीट चौड़ी और साढ़े छह फीट ऊंची प्रतिमा बनाई है। भारत के चंद्रयान मिशन की थीम पर उसने भारतीय तिरंगा, चंद्रयान, वर्ल्ड, रॉकेट आदि भी बनाए हैं। चांद का धरातल भी दिखाया है। डॉ. अदिति मित्तल ने बताया कि विसर्जन के बाद साबुन को ज़रूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। डॉ. मित्तल गत छह वर्षों से लगातार तरबूज़, ड्राईफ़्रूट्स, नारियल, मक्का आदि से ईकोफ्रेंडली गणेशजी की मूर्ति बना रही हैं एवं विसर्जन के बाद प्रसाद के रूप में अलग-अलग स्थानों पर वितरित कर चुकी है। उनके बनाए गणपति को इंडिया बुक ऑफ़ रिकोर्ड्स, गुजरात बुक ऑफ़ रिकोर्ड्स में भी स्थान मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *